Friday, 31 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण |

नवागत कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
09, Apr 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।

         नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा 8 अप्रैल को विकासखण्ड राणापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राणापुर में लाडली बहना योजना के अंतर्गत लगाये गये कैम्प में ई-केवाईसी एवं रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को दुकान खुली रख कर अन्न उत्सव मनाये जाने हेतु निर्देशित किया एवं अधिक से अधिक अनाज के वितरण को सुनिश्चित किया जाये। शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित मकान में संचालित किये जाने से कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये तहसीलदार को अन्यत्र स्थान पर संचालित कराने हेतु निर्देशित किया।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत भूतखेडी विकासखण्ड राणापुर में लाडली बहना योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात् बडा बन विकासखण्ड राणापुर में लाडली बहना योजना के अंतर्गत लगाये गये कैम्प में ई-केवायसी एवं रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जुड कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। आरोग्यम उपस्वास्थ्य केन्द्र बन में पोषण आहार का निरीक्षण एवं सभी रजिस्टर मेन्टेन करने के निर्देश दिये साथ ही सुपरवाईजर एवं आगनवाडी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देशित किया कि अप्रैल माह में विज़ीट करें।

         इसके पश्चात कलेक्टर सुश्री हुड्डा ग्राम चुई विकासखण्ड राणापुर में लाडली बहना योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया एवं यहां उपस्थित महिलाओं से रूबरू चर्चा की एवं उपस्थित स्टॉफ को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया साथ ही डीबीटी कराने हेतु निर्देशित किया। ग्राम कडिया ग्राम पंचायत माछलियाझीर में नल-जल योजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत माछलियाझीर के नवीन भवन का निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन अन्तर्गत निर्मित 20 हजार लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात् आंगनवाडी भवन बारिया फलिया ग्राम मोरडूंडिया में लाडली बहना योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। इसके पश्चात आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास मोरडूंडिया का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई की व्यवस्था, भोजन के मेनू आदि का निरीक्षण किया एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके पश्चात एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय मोरडूंडिया विकासखण्ड राणापुर में शिक्षा की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया एवं बच्चों से रूबरू चर्चा की यहां पर कलेक्टर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

         शासकिय कन्या आश्रम मोर डूंडिया के आकस्मिक निरीक्षण किया एवं यहां उपस्थित बच्चों से रूबरू चर्चा की। इस दौरान छत में पानी लिकेज के कारण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल उसे रिपेयर कराये एवं फर्श का लेवल सही कर पानी की निकासी को व्यवस्थित करें।

         इस दौरान एसडीएम सुनिल कुमार झा, तहसीलदार राणापुर सुखदेव डावर, नायब तहसीलदार राणापुर पलकेश परमार एवं संबधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |