Thursday, 24 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

नगर के प्रज्ञेश भट्ट ने एमपी पीएससी परीक्षा में पूरे मध्य प्रदेश में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
01, Apr 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

        नगर के युवा अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने में पीछे नहीं है। वे सफलता मिलने तक प्रयासों में लगे रहते है। यह साबित किया है पेटलावद के भट्ट परिवार के प्रज्ञेश भट्ट ने उन्होंने लगातार एमपी पीएससी की तैयारी करते हुए आखिर अपना लक्ष्य हासिल किया और इस परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार व पेटलावद नगर सहित झाबुआ जिले का नाम रोशन किया। 

        एमपी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्रबन्धक परीक्षा - 2021 (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले पेटलावद के प्रथम युवा है प्रज्ञेश भट्ट। प्रज्ञेश ने नवोदय विद्यालय अलीराजपुर एवं सेंट पॉल स्कूल इंदौर से स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के बाद, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) से अस्पताल प्रबंधन में अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण की थी !वर्ष 2017 में एमपी पीएससी की तैयारी हेतु पुणे शहर से कॉरपोरेट जॉब से त्याग पत्र दिया एवं इंदौर में आकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आरंभ की । प्रज्ञेश अपनी सफलता का श्रेय मां गायत्री के आर्शीवाद व माता पिता व परिवारजनों के आर्शीवाद को देते है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |