Tuesday, 24 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

दीप प्रज्वलित कर की नि:शुल्क कैंप की शुरुआत
28, Mar 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

          शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक डॉ. सुरेंद्र लबाना समय-समय पर काकनवानी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों को उपचार की सुविधा देते रहते हैं। डॉ. सुरेंद्र ने करोना काल में भी सैकड़ों लोगों की  मदद कर जान बचाई थी। कैंप की शुरुआत डॉ. सौभान सिंह बबेरिया ने श्री राम भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उपचार की शुरूआत को हरी झंडी दी। इस नि:शुल्क कैंप में ब्लड टेस्ट ईसीजी शुगर बीपी जैसी जांच नि:शुल्क की जाती है एवं रोग अनुसार दवाई भी नि:शुल्क दी जाती है। इसी दौर में आज 28 मार्च मंगलवार को दाहोद के प्रसिद्ध रिधम हार्ट इंस्टिट्यूट पवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल कुमार एवं छाती एवं फेफड़ों के विशेषज्ञ डॉक्टर हार्दिक पंड्या एवं चर्म रोग एवं गुप्त रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर सुरभि एन कुमार द्वारा काकनवानी शिवम मेडिकल स्टोर पर नि:शुल्क कैंप लगाया गया। जिसमें गांव सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने इस नि:शुल्क हार्ट चेक अप कैंप में लाभ लिया। इस नि:शुल्क कैंप के दौरान कोई लंबी बीमारी हो ऑपरेशन  मेडिसिन एवं बड़ी बीमारी होने पर दाहोद रीधम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के द्वारा नि:शुल्क उपचार भी किया जाता है।

          इस अवसर पर काकनवानी हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ बबेरिया सौभान सिंह बबेरिया सरपंच बाबू निनामा जिला कार्यकारिणी सदस्य मक्कन डामोर वार्ड पंच बाबूलाल पंचाल एवं गांव के सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |