Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

ग्राम पंचायत उन्नई में पशु सेट निर्माण में फर्जीवाड़ा
27, Mar 2023 3 years ago

image

बिना निर्माण किए ही कर दिया भुगतान, सीएम हेल्पलाइन में पहुँचा मामला

माही की गूंज, पेटलावद।

         विकासखंड की ग्राम पंचायतों की  हालत इतनी खराब है कि, यहां ग्राम पंचायतों में मन माने ढंग से भुगतान किया जा रहा है। खास कर उन कार्यो का भुगतान जो जमीन स्तर पर हुए ही नही है। यहां ग्राम पंचायत उन्नई में ऐसा मामला सामने आया है जिंसमे बिना कार्य के भुगतान कर दिया गया है। अब मामला शिकायत के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन तक पहुँच गया है। उन्नई निवासी अजित सिंगाड़ ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज करवाते हुवे बताया की ग्राम पंचायत में वर्ष 2020 में स्वीकृत पशु सेट जिनकी लागत एक लाख बीस हजार रुपये थी। पशु सेट के कई हितग्राहियों के 80 हजार रुपये भुगतान किया गया और बाकी के 40 हजार रोजगार सहायक, सचिव और सरपंच ने राशि निकाल ली जबकि आज तक निर्माण कार्य अधूरा है। 

         शिकायतकर्ता अजित सिंगाड ने बताया कि, ग्राम पंचायत में ऐसे भी पशु सेट स्वीकृत है जो बने भी नहीं है और कागजी कार्रवाई पूर्ण कर कागज पर बना दिया गए हैं और धरातल मौजूद नहीं है । ग्राम पंचायत द्वारा शासकीय नौकरी वाले का भी पशु सेट दे दिए गए जिनकी जांच होनी चाहिये।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |