Monday, 15 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

महिलाओं ने दशामाता का किया व्रत, पीपल की पूजा कर महिलाओं ने कथा का किया श्रवण
17, Mar 2023 3 years ago

image


घर की दशा एवं पति की लंबी उम्र की कामना की

माही की गूंज, सारंगी/बामनिया। 

         परिवार की दशा को सुधारने और खुशहाली के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को दशा माता का व्रत धारण कर पूजन किया। सारंगी नगर  में हुए पूजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने पीपल के पेड़ का पूजन कर उस पर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। दशा माता की कथा भी सुनी। महिलाओं ने पूजन के लिए व्रत रखा। पीपल का पूजन करने से इसे पीपल दशा भी कहा जाता है। पंडित राधेश्याम जी जोशी के अनुसार नौ ग्रह और नौ देवियों को प्रसन्न करने के लिए यह पूजन-व्रत किया जाता है। सारंगी में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास और बामनिया में रेलवे स्टेशन प्राचीन पूजा स्थल पर शुभ मुहूर्त में पीपल की पूजा-अर्चना की। वहां पीपल के वृक्ष पर कुमकुम, अक्षत, अबीर, मेहंदी, दही, कच्चा सूत, मिठाई व जल चढ़ाकर श्रद्धा के साथ पूजा की। राजा नल व रानी दमयंती की कहानी के साथ अन्य दस कहानियां भी सुनी। महिलाओं ने माता के सुरक्षा धागे की वेल को अपने गले में धारण किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |