Wednesday, 22 ,April 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी |

विद्युत विभाग की लापरवाही से खेत में लगी आग, समय से सूचना मिलने पर बड़ी हानि होने से बची
05, Mar 2023 3 years ago

image


माही की गूंज, करवड़।

         समीपस्थ गाँव गंगाखेड़ी में बीती रात को शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। खेत के पास में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी के द्वारा किसान को फोन लगाकर बताया आपके खेत के पास में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। जिससे किसान को रात को ही आग बुझाने के लिए घर से निकलना पड़ा। किसान लोकेंद्र सिंह राणावत की सजगता से आग बुझाई गई। पास के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। किसान के द्वारा आग नहीं बुझाई जाती तो किसानों को बड़ा नुकसान होता, क्योंकि पास ही गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाती और आसपास के क्षेत्रों में भी आग लग जाती। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। किसान की सजगता से आग पर काबू पाया गया। किसान लोकेंद्र सिंह राणावत के खेत के पास आग लगी साथ ही गांव करवड़ में भी पुलिस चौकी के पास लगा ट्रांसफार्मर में भी शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। हालांकि सजगता ओर समय पर सूचना मिलने से बड़ी हानि नही हुई लेकिन खेतो के बीच से जा रहे बिजली के तारों में आये दिन शार्ट सर्किट होने के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |