Friday, 13 ,March 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस |

आदिवासी लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया का हुआ आगाज
05, Mar 2023 3 years ago

image

कांग्रेस की और से विधायक पहुँचे, भाजपा हुई गुटबाज़ी का शिकार नही निकाल पाई गैर

माही की गूंज, झकनावदा।

         भगोरिया पर्व आदिवासी जनजाति के लिए प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है। इसे बड़े हर्ष और उल्लास से लोग लंबे समय से मनाते आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय हाट बाजार झकनावदा मे सुबह से दोपहर होते-होते भगोरिया को लेकर चहल-पहल इतनी बढ़ गई कि लोगों का हुजूम एक बड़े जन सैलाब में बदल गया। भगोरिया एवं हाट बाजार का दिन होने से विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने छोटे-छोटे झूले चकरी, मिकी माउस, एवं आइसक्रीम, कुल्फी का लुफ्त उठाया। आदिवासी युवतियां भी सज धज कर अपने प्रणब पर्व को मनाने के लिए अलग-अलग वेशभूषा में भगोरिया में शामिल हुई। युवाओं की टोलीयो ने बड़े झूले, नाव, एवं ठंडे पैय पदार्थों का आनंद लिया। भगोरिया ने खाने पीने, एवं नाश्ते के स्टाल भी लगाए गए। महिलाओं के लिए फैंसी आइटमो की दुकानें भी लगाई गई। अलग-अलग गांव से मांदल  लेकर आए आदिवासियों के समूह ने  मांदल की थाप पर थिरकते हुए एक समा बांध दिया।

         जिले में अन्य जगह की तर्ज पर झकनावदा के भगोरिया में भी बीजेपी ने बनाई दूरियां, न कोई जनप्रतिनिधि और ना ही कोई पदाधिकारियों ने भगोरिया में की शिरकत की यहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जनप्रतिनिधियों में पदाधिकारियों में गुटबाजी के कारण आपसी कलह साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की ओर   विधायक मैडा झकनावदा भगोरिया में की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |