Friday, 13 ,March 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस |

जैन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा आयोजन
03, Mar 2023 3 years ago

image

सुरक्षा प्रदाता महिला को प्रेरणा-सम्मान से किया जाएगा विभूषित

माही की गूंज, पेटलावद।

         राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली जैन समाज से जुडी महिलाओ की एक विशिष्ट संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन मे काम करने वाली तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नगर के प्रेम सागर गार्डन में मनाया जाएगा। आज महिलाएं प्रगति करती हुई देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। देश की सीमा सुरक्षा हो या समाज की रक्षा, अपराध रोकने का कार्य हो या न्याय दिलाने का, महिलाओं ने हर क्षेत्र में स्वयं को आगे रखते हुए अन्य के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिलाओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। महिलाओं ने सुरक्षा के क्षेत्र में दक्षता हासिल करते हुए समाज की सुरक्षा का दायित्व भी अपने कंधों पर दिया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुरक्षा प्रदाता महिला को "प्रेरणा-सम्मान" से विभूषित करना है, इस योग्य कार्य के लिए जैन तेरापंथ महिला मंडल ने सुरक्षा क्षेत्र में सेवा दे रही एसडीओपी सोनू डावर को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लेकर शुक्रवार को महिला मण्डल पदाधिकारियों ने सामुहिक रूप से उन्हें उनके कार्यालय में जाकर निमंत्रण दिया। उक्त अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष अनिता मूणत, मंत्री प्रीति पटवा, मुख्य संरक्षिका निर्मला पटवा, परामर्शदाता पुष्पा पालरेचा, कोषाध्यक्ष ललिता भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रही।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |