Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अवैध शराब के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
20, Feb 2023 3 years ago

image

39 लाख 26 हजार 460 रुपए किमती अवैध शराब ट्रक सहित जप्त

माही की गूंज, झाबुआ।

        19-20 फरवरी की रात्रि 3 बजे चौकी पिटोल को अपने विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि इंदौर- अहमदाबाद हाईवे पर इंदौर तरफ से एक ट्रक क्रं. आरजे 19 जीबी 9854 में अवैध शराब भरकर गुजरात तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली एवं चौकी पिटोल की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर ग्राम कालिया में नाकाबंदी कर घेराबंदी की। जिससे ट्रक को पकड़ने में सफलता मिली। ट्रक में बैठे दो व्यक्तियों को ट्रक से उतारकर उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम महिपाल पिता लालारामजी राणा उम्र 23 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द जिला बाड़मेर राजस्थान, मनुर पिता मुलतान खान उम्र 21 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द छोरीमिना जिला बाड़मेर राजस्थान का होना बताया। ट्रक की जब तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर रखे कन्टेनर में छिपाकर अवैध शराब रखी हुई थी। उसमें रखी 625 पेटी अवैध शराब कुल 5 हजार 625 बल्क लीटर किमती 21 लाख 26 हजार 460 रुपए की जप्त की गई। जिस पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अवैध शराब के स्त्रोतो के संबंध में विवेचना जारी है। पुलिस महिपाल पिता लालारामजी राणा उम्र 23 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द जिला बाड़मेर राजस्थान, मनुर पिता मुलतान खान उम्र 21 वर्ष निवासी मिठडा खुर्द छोरीमिना जिला बाड़मेर राजस्थान गिरफ्तार कर आरोपियों से अवैध शराब किमती 21 लाख 26 हजार 460, एक ट्रक क्रं. आरजे 19 जीबी 9854 किमती 16 लाख रुपए कन्टेनर किमती 2 लाख रुपए कुल किमती 39 लाख 26 हजार 460 रुपए की जप्ती की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |