Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

भोले की भांग ने जमाया रंग
Report By: नरेश पंचाल 19, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी। 

         सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर नवीन शिव प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पहली बार महाशिवरात्रि पर विशेष साज सज्जा की गई एवं फरियाली के महाभोग के साथ भांग भी अर्पित किया गई एवं भांग की प्रसादी वितरण की गई। समस्त भक्तगण ने भांग के प्रसादी में मस्त होकर भोलेनाथ की सवारी में जमकर नाच गाना व गरबा रास किया एवं भोलेनाथ के भजनों पर झूम झूम कर आनंद लिया। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम के आयोजक श्री राम बाबा ने महाआरती की। इसके साथ ही पूर्व में विराजित शिव परिवार की पुनः  स्थापना की गई एवं महाआरती के साथ भोग लगाया गया। इस कार्यक्रम में सिद्धेश्वर महिला मित्र मंडल द्वारा प्रसादी भोज भड़ारा करवाया गया। महादेव का 5 बार अभिषेक किया गया जिसमे प्रत्येक अभिषेक के जजमानो ने बारी बारी से अभिषेक किया। जिसमें प्रथम अभिषेक सुबह साढ़े 10 बजे संजय शांतिलाल नायक, दूसरा अभिषेक दोपहर 3 बजे प्रियांश महेश पंचाल, तीसरा अभिषेक रात्रि 10 बजे कपिल बाबूलाल पंचाल, चौथा मध्य रात्रि 12 बजे उमेश अमृतलाल पंचाल एवं पांचवा अभिषेक ब्रह्म मुहूर्त 3 बजे देवेंद्र भानपुरिया द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्री राम बाबा द्वारा सुबह 6 बजे भस्म आरती की गई। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सुबह 9 बजे अखंड रामायण भी शुरू की गई  थी, जिसकी पूर्णाहुति रामायण समापन पर महाआरती के साथ संपन्न किया गया। जिसमें शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भानपुरिया, सचिव राजेन्द्र पंचाल, सह सचिव गोलु पूनमचंद पंचाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, राहुल नायक, नटवर पंचाल, कोषाध्यक्ष सुरेश नायक, राहुल पंचाल एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल के नवयुवक बालक-बालिकाओं ने कार्यक्रम में भरपूर तन मन धन से सहयोग कर सफल बनाया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |