Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शासकीय कर्मचारियों की सेवावृद्धि को रोक, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण के साथ ही रिक्त पदों पर नई भर्तीया करने को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन
10, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

        शुक्रवार को झाबुआ जयस टीम ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम झाबुआ कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। जिसमे मुख्य रूप से शासकीय कर्मचारियों की सेवावृद्धि को रोक, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के साथ ही रिक्त पदों पर नई भर्तीया करने की मांग मुख्य रूप से रखी गई। 

        जयस के जिलाध्यक्ष विजय डामोर ने बताया कि, समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि, राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों और राज्य के अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 63 वर्ष करने जा रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से प्रस्ताव बनाया गया मुख्यमंत्री संचिवालय को प्रेषित किया जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार की इस निति का मध्य प्रदेश के समस्त शिक्षित बेरोजगार आदिवासी युवाओ कड़ा विरोध हैं। सेवावृद्धि का बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह प्रस्ताव सरकारी कामकाज की क्षमता को प्रभावित करने के साथ ही युवाओं के हक पर डाका डाला जा रहा। 

        विजय डामोर ने कहा कि, अभी प्रदेश में संविदा आधार पर लाखों की तादाद में युवा सरकारी सेवाओ में कार्यरत हैं, जिनको काफी अनुभव हो चुका हैॅ। कई विभाग सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया संविदा कर्मचारी गण कुशलता पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संविदा कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही रिक्त होने वाले पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती तत्काल शुरू की जाए और सेवावृद्धि के प्रस्ताव और प्रक्रिया को तत्काल समाप्त करवाया जाकर रिक्त पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाए तथा संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। ज्ञापन देते समय जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर, जयस जिला उपाध्यक्ष आयुष ओहारी, अल्पेश निनामा, जयस जिला आईटी सेल अध्यक्ष अजय बामनिया, दिनेश मावी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर ज्ञापन दिया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |