Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

स्वर्णकार की दुकान पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
05, Feb 2023 3 years ago

image

एक अपराधी सहित दो बाल अपचारी गिरफ्तार 

माही की गूंज, पारा।

         एक सप्ताह पुर्व नगर के कुम्हार मोहल्ले मे स्वर्णकार  की दुकान पर मध्य रात्री मे हुई चोरी की वारदात का खुलासा आज पारा पुलिस ने किया है। पुलिस ने वारदात  को अंजाम देने वाले तीनो युवक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए चोरी हुए आभूषण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

         7 जनवरी 2023 को फरियादी जितेन्द्र पिता गोवर्धन लाल सोनी निवासी कुम्हार मोहल्ला पाराने रिपोर्ट किया की में ग्राम पारा कुम्हार मोहल्ला में रहता हु। तथा कुम्हार मोहल्ला पारा में मेरी सोना चांदी आभुषण की दुकान है। 27 जनवरी 2023 रात को करीबन 12 बजकर 15 मिनट पर मेरी दुकान के उपरी भाग से चोर मेरी दुकान में घुस आये तथा दुकान में रखी चांदी के आभुषण भोरिया (कड़े) 02, चांदी के पट्टे (कंदोरा) 02, चांदी के बास्टिया 02, चांदी के अटके 02, चांदी की शाकली 01, चांदी के सिक्के, चुड़िया, अँगुठी व गल्ले में रखे नगद राशि 10-15 हजार रुपये अज्ञात वदमाश चुराकर ले गये। जिससे थाना झाबुआ पर अपराध क्रमांक 68/23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 

        दौराने विवेचना पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन, अति.पु.अधि. प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी बबीता बामनिया, थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गाडरिया के निर्देशन में विवेचना घटना स्थल के आस-पास के कैमरो को चैक करते उसमें तीन नकाब पोश अज्ञात आरोपी व्दारा घटना को अंजाम देना पाया। मामले को सजगता से लेकर निरंतर हर एंगल से बारीकी से जाँच करते हुए चौकी पारा से अलग-अलग टीम गठीत कर अज्ञात नकाबपोश आरोपीयो की पहचान के लिये घटना के फोटो व विडीयो को सोशल मिडीया पर प्रसारित किया गया व पहचान के लिये पुलीस टीम के व्दारा कई लोगो को फोटो दिखाए गए। जिससे विश्वसनीय मुखबीर ने उक्त तीन अज्ञात आरोपी की पहचान की जिससे सायबर सैल की मदद से तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई जिस पर उन्हौने घटना करना स्वीकारा बाद तीन आरोपीयो से घटना में चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया।

         उक्त घटना में आरोपी शैलेन्द्र पिता दिलीप गाडरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम रेहंदा थाना झाबुआ के साथ बाल अपचारी नाबालिक निवासी रेहंदा थाना झाबुआ व नाबालिक निवासी सागिया थाना झाबुआ को गिरफ्तार किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |