Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

बुजुर्ग के अंधेकत्ल का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
05, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।

         1 फरवरी को सुचनाकर्ता रमेश पिता चैना डांगी निवासी ग्राम वागवा ने पुलिस को सुचना दी कि उसके भाई परथिया पिता चैना डांगी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम वागवा की रक्त रंजिश लाश गांव मे ही कैलाश तडवी के खेत के पास स्थित गड्डे मे प़डी हुयी है। किसी अज्ञात आरोपी ने मृतक परथिया को सिर व चेहरे पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी है, सुचनाकर्ता की सुचना पर तत्काल राणापुर पुलिस मौके पर पहुची और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये तथा घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला झाबूआ अगम जैन तथा अति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे भी मौके पर पहुचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना को जल्द से जल्द ट्रेस करने के लिये के लिये थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक संजय रावत को निर्दैशित किया गया, मर्ग जांच से थाना राणापुर पर अपराध क्रंमाक 45/2023 धारा 302 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

    पुलिस अधीक्षक जिला झाबूआ अगम जैन तथा अति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे के निर्दैशन मे व एस.डी.ओ.पी बबीता बामनिया झाबुआ के मार्गदर्शन मे उक्त अंधेकत्ल को ट्रेस करने के लिये थाना प्रभारी राणापुर निरी. संजय रावत व चौकी प्रभारी कुंदनपुर उनि.रुकमणी अहिरवार के निर्दैशन मे 02 टीमो का गठन किया गया विवेचना मे आई साक्ष्य के आधार पर संदेही तानु पिता भुरा मावी उम्र 25 वर्ष व भदु पिता पुंजा मावी उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम वागवा से सदर अपराध मे सख्ति से पुछताछ की गई तो दोनो आरोपीगणो के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीगणो ने पुछताछ मे पुलिस को बताया कि घटना हम दोनो ने दिनाकं 31.01.2023 को गांव मे ही तोलसिह के घर उसके मकान का उद्घाटन के कार्यक्रम मे गये थे वहा पर मृतक परथिया भी आया हुआ था, मृतक परथिया और आरोपी भदु मावी के बिच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके कारण मृतक परथिया आरोपी भदु को गाली गलौच करने लगा ,आवेश मे आकर आरोपी भदु ने उसके साथी तानु के साथ मिलकर मृतक परथिया के साथ मारपीट की जिससे मृतक बेहोश हो गया आरोपीगणो ने मृतक को बेहोशी की हालत मे उठाकर गांव मे ही कैलाश तडवी के खेत के पास ले गये और वहा स्थित गड्डे मे पटक कर वहा पर पडे पत्थरो से मृतक परथिया को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुचाकर उसकी हत्या कर दी।  


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |