Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

हर्ष उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
Report By: मुकेश भटट 27, Jan 2023 3 years ago

image


नप कार्यालय पर ध्वजारोहण 30 मिनिट विलंब से हुआ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विलंब से आने से ध्वजारोहण में हुई देरी

आज़ाद चौक पर नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा ने तो शा. उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक कारीगर ने किया ध्वजारोहण

संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा एक फूल के लिए तरसती रही

माही की गूंज, थांदला। 

         "विविधता में एकता" से भरा गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व और खास हो जाता है जब थांदला नगर अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रगति के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते है। नगर सदियो से संत, महात्मा की नगरी रही है। छोटी काशी के नाम से विख्यात थांदला अपने ही मातहतों से खफा है। समय के साथ आज परिस्थितियों में बदलाव आ रहा है जहां देश गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा था वही संविधान निर्माता की प्रतिमा लावारिस हालात में धूल खा रही थी। गणतंत्र दिवस के दिन नगर परिषद ने एक फूल चढ़ाना भी मुनासिब नही समझा न ही जन प्रतिनिधि न ही प्रशासनिक अधिकारी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा के पास जाने की जहमत नही की।

         प्रसंग आता है, गणतंत्र दिवस का, 26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। नगर में समस्त विभागों में विभाग प्रमुख ने ध्वजारोहण किया।

         नगर परिषद थांदला में राष्ट्रीय ध्वज अपने निर्धारित समय से 30 मिनिट देरी से फहराया गया। वजह मुख्य नगर पालिका अधिकारी के देरी से आने के कारण परिषद के पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी गण समय पास करते देखे गए। इसे विडंबना ही कहेंगे कि, राष्ट्रीय पर्व पर भी ऐसे अधिकारी समय पर नही पहुच पाते। खेर ये परिषद को देखना होगा।

         नगर के हदय स्थल आज़ाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई। कार्यक़म में पूर्व विधायक व अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, तरुण जैन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रविन्द्र राठी अनुविभागीय अधिकारी            (पुलिस), तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पोनी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा, थाना प्रभारी कैलाश चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधा डावर, बीईओ एसएन श्रीवास्तव, सीएमओ राहुलसिंह वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक गोराकसिंह राठौर, लेखापाल शीतल जैन, इंजीनियर पप्पू बारिया, ओमप्रकाश नागर, विजय गिरी, यस दीप अरोरा, धार्मिक आचार्य पार्षदगण माया सोलंकी, राजू धानक, भूमिका सोनी, संदीप डामोर सहित जन प्रतिनिधि गण, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

         मुख्य समारोह स्थल दशहरा मैदान पर जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन द्वारा किया गया तत्पश्यात समस्त विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा पीटी प्रदर्शन कर उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति दी।

         गणतंत्र दिवस पर नगर की अटल सामाजिक संस्था द्वारा स्थानीय पिपली चौराहा पर (संस्था दप्तर) पर ध्वजारोहण जनसंघ के ज़माने से भाजपा के पितृ पुरूष वरिष्ठ नेता रामाजी धानक द्वारा किया गया। नगर में एक मात्र निजी संस्था द्वारा ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की गई। संस्था प्रमुख व वार्ड क्रमांक 9 के तेज तर्राट पार्षद राजू धानक ने नगरवासी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य समारोह स्थल पर समस्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व सेवा भावी कर्मचारियो को भी सम्मानित किया गया।

         बहरहाल जो भी हो देश ने 74वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, पर आज भी शासकीय महकमे में बैठे अधिकारी, जनप्रतिनिधि की सोच में कोई बदलाव नही आया है। आज भी लगता है आदिवासी बाहुल्य जिले में विकास की गंगा बहेगी पर कुछ पथ भ्रष्ट गंगा को ज़मी पर नही उतरने दे रहे है। इसी का परिणाम है कि, गरीब आदिवासी आज भी कार्य के अभाव में अन्य प्रदेश में पलायन कर रहे है।

प्रभारी प्राचार्या सरीरा ओझा ने नहीं किया झंडा वंदन, शिक्षक कारीगर से झंडा वंदन करवाया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |