Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

ईश माता मरियम का पर्व धूमधाम से मनाया गया
15, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

          थांदला से 10 किलोमीटर दूर संत माइकल चर्च ग्राम झा पा द रा में ईश माता मरियम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समारोह के पूर्व पुराने चर्च ग्रोटो से जुलूस ढोल के साथ युवक युवतियों के नृत्य के साथ शुरू होकर संत माइकल स्कूल प्रांगण पहुंचा जहां मिस्सा पूजा समारोह प्रारंभ हुआ। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक कैथोलिक डाइसिस झाबुआ के प्रशासक फादर पीटर खराड़ी थे उन्होंने अन्य पुरोहितों के साथ मिस्सा पूजा संपन्न की। मुख्य प्रवचक उदयपुर डाइसिस के फादर स्टीफन रावत थे उन्होंने माता मरियम किस प्रकार ईश्वर के कार्य में सहायक बनी बताया। उन्होंने कहा कि, मनुष्य पाप की गुलामी में जीवन बिता रहा था। उस पाप की बुराई सेशैतान की गुलामी से बचाने के लिए माता मारिया ईश्वर द्वारा चुनी गई और उनके द्वारा उत्पन्न ईश पुत्र प्रभु येशु ने अपने प्राणों की आहुति देकर प्रेम शांति और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त कर हमे मुक्ति दिलाई। इससे पूर्व पल्ली पुरोहित फादर अनिल केरकेट्टा ने फादर पीटर खराड़ी तथा अन्य पुरोहितों के साथ सभी भक्त जनों का स्वागत किया बाइबल पाठ का वाचन सुधीर निनामा एवम अनिता ने किया सुसमाचार का वाचन फादर प्रताप बरिया झाबुआ ने किया। बेंजामिन निनामा एवम सुधीर निनामा के गायक दल द्वारा भक्तिमय संगीत एवम गीतों द्वारा मिस्सा पूजा को  भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम का संचालन फादर माइकल मकवाना ने किया। आभार सुनील निनामा तथा मास्टर पॉइस निनामा ने माना। उक्त जानकारी कैथोलिक डाइसिस मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |