Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बिजली विभाग के लाइन मेन की मनमानी के चलते ग्रामीणों को नही मिल रही बिजली
06, Jan 2023 3 years ago

image

स्कूलों में चल रही परीक्षा, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही बाधित

माही की गूंज, मेघनगर।

        झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील का एक ग्राम आज भी 24 घण्टे बिजली सप्लाई के लिए बिजली विभाग की राह देख रहा है। बता दे कि, इस ग्राम में बिजली 24 घण्टे तो छोड़ो रात के समय जब बिजली की ज्यादा जरूरत ग्रामीण को होती है तब भी बिजली यहां उपलब्ध नही हो पा रही है। हम बात कर रहे है मेघनगर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तांदलादारा (तड़वी फलिया) पोस्ट रम्भापुर की। 

        ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि, ग्राम में पिछले 10 दिनों से बिजली नहीं आ रही है और जरूरी जन सामान्य कार्यो के लिए भी ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। बिजली विभाग के लाइन मेन को प्रतिदिन फोन लगाते हैं तो कभी फोन नहीं अटेंड करता और कभी अटेंड करता है तो बोलता है कि, मैं अभी व्यस्त हूं और कल आऊंगा। कभी कहता है, सुबह आऊंगा, शाम को आऊंगा। ऐसे दिन बढ़ाते जा रहा है। ग्राम के गरीब आदिवासी जो लाइट न आने से  अंधेरे में रहने में समस्या आ रही है। कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा भी चल रही है, वही बिजली नही होने से देश का भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थी अंधेरे में कैसे पढ़ाई कर रहे होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि, प्रशासन से यहां निवेदन है कि इस अपना कार्य जिम्मेदारी से न करने वाले लाइन मेन को जल्दी से जल्दी निलंबित किया जाए व ग्राम में बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।

 यह फोटो किसी अंधेरी जगह का नही बल्कि बिजली न होने के कारण एक घर के बाहर फैले अंधेरे का है। जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |