Tuesday, 03 ,March 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस | जिले में गौ-हत्या को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन, उधर भारत बीफ एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ा रहा अपनी रेंक | पुलिस चौकी पर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस |

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गई विशाल "शौर्य यात्रा" एवं किया गया "महाराज के मेले" का उद्घाटन
01, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

        स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल 1 जनवरी 2023 को "शौर्य यात्रा" निकाली गई एवं मैदान स्थल पर "महाराज के मेले" का उद्घाटन किया गया। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए विहिप जिला मंत्री निखिल पंड्या द्वारा बताया गया कि, बजरंग दल द्वारा अयोध्या श्री राम मंदिर के सापेक्ष में झाबुआ नगर से शिलुरुआत करते हुए "शौर्य यात्रा" का आयोजन किया गया, जिले की हर तहसील में आगामी दिनों में उक्त यात्राएं निकाली जाएंगी।

        मेला आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए उनके द्वारा बताया गया कि, 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्वर्गीय आदिवासी संत खूम सिंह महाराज के स्मरण में "महाराज नो मेलो" के नाम से मेला आयोजित किया जाना है। दोपहर 12 आरंभ हुए आयोजन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का 'सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। गौ हत्या, गौ तस्करी, आदिवासी क्षेत्रों में अवैध निर्माण एवं मतांतरण को रोकने एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता सम्मानित किए गए। विशेष आमंत्रण के रूप संत कमल महाराज एवं मुख्य वक्ता के रूप में फौजी प्रेम सिंह डामोर द्वारा आम सभा को उद्बोधित किया गया। अपने उद्बोधन में प्रेम सिंह डामोर द्वारा 16 जनवरी 2023 से आदिवासी क्षेत्रों में किए गए अवैध निर्माणों के दस्तावेजों की जांच एवं निर्णायक कार्रवाई करने के संबंध में घोषणा की गई।आयोजन में सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल की गणवेश पहने युवा, आदिवासी समाज के संत एवं महाराज और महिलाओं समेत नगर से एक बड़ी संख्या में युवा एवं समाज जनों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। उत्कृष्ट मैदान से प्रारंभ हुई :शौर्य यात्रा' थांदला गेट के रास्ते राजवाड़ा चौक होती हुई, मेन मार्केट से होकर पुनः उत्कृष्ट मैदान पर समाप्त की गई, जिसके उपरांत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। मेले के उद्घाटन के उपरांत डीजे की धुन पर आदिवासी युवक युवतियों द्वारा मेला प्रांगण में जमकर नृत्य किया गया एवं जय श्री राम के नारे लगाए गए। आयोजन के अंत में शौर्य यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार वितरित किए गए। आयोजन में विशेष रूप से विहिप धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष रमेश निनामा, मंत्री राजू निनामा, उपाध्यक्ष जोगा सिंगार, विहिप जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी अंतिम शर्मा, सुनील भट्ट,कोषाध्यक्ष भरत पुरोहित आदि उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |