Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एसपी ने किया जनसंवाद
31, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

         थाना प्रांगण काकनवानी में एसपी अगम जैन ने जनसंवाद कार्यक्रम रखा। जिसमें जनता से रूबरू होकर समाज में हो रही कुरीतियों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में शराब, डीजे एवं दहेज पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। आदिवासी समाज में बहन-बेटियों की शादी पर लाखों में दहेज लिया एवं दिया जाता है, जिस पर प्रतिबंध लगाकर एक अल्प राशि निश्चित कर कन्यादान किया जाए एवं शादी ब्याह में पूर्णता शराब बंद एवं डीजे निश्चित समय के लिए ही धीमी आवाज में बजाया जाए, एसपी की यह बातें सुन उपस्थित पंच, सरपंच, तड़वी, पटेल एवं ग्रामीण जनों ने हां में हां मिलाते हुए एक स्वर में तालियां बजाकर कुरीतियों को बंद करने के लिए अपनी सहमति जताई। उपस्थित ग्राम वासियों ने गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री एवं रात के अंधेरे में गाड़ियां भर-भरकर अवैध शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी। जिस पर एसपी अगम जैन ने थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को आगाह किया कि, जैसे ही खबर मिलती है अवैध शराब के लिए तो तुरंत कार्रवाई की जाए एवं ग्रामीण जनों से यह भी कहा कि, कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सीधा मेरे से संपर्क कर अवगत कराए जिसकी तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

         इसके पूर्व एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने उपस्थित  ग्रामीणों से चर्चा की एवं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी कई समस्याओं पर समझाइश दी। इस दौरान पुराने चल रहे है केस के भी आवेदन प्राप्त हुए जिसे एसपी अगम जैन ने जल्द से जल्द निराकरण के लिए सांत्वना दी।

         जनसंवाद में बाबू निनामा सरपंच पति काकनवानी, माजू डामोर वट्ठा, परथा मुणिया सरपंच चिकलिया, रतन बामणिया सरपंच गोरिया खादन, रमेश कटारा जयस जिलाध्यक्ष पांचखेरिय, दलसुख वसुनिया इटावा, रादु बारिया, निलेश बारिया, कछुआ डामोर चोखवाड़ा, डोंगरीपाड़ा भीम पुरी, पलसडोर, मोरझरी, परवलिया, हरीनगर, बालवासा के पंच व सरपंच एवं भारी मात्रा में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |