Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

एबीवीपी ने आदिवासी जननायक क्रांतिकारी शहीद टंट्या मामा भील का शहादत दिवस मनाया
04, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

         अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद थांदला इकाई ने आदिवासी जननायक क्रांतिकारी शहीद टंट्या मामा भील का शहादत दिवस दशहरा मैदान थांदला में मनाया गया। जिसमें एबीवीपी के जिला संयोजक प्रताप कटारा ने बताया कि, टंट्या मामा भील की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया गया। टंट्या मामा भील के जीवन पर चर्चा की गई। आजदी के लिए सभी समाज के का योगदान रहा है। वहीं आदिवासी समाज के टंट्या भील, जमींदारों व अंग्रेजी के खिलाफ समाज को जागृत कर रहा था। पश्चिम निमाड़ अंचल में टंट्या मामा अंग्रेजों से माल लुटकर ग़रीबों को बांट दिया करते थे। ब्रिटिश सरकार ने टंट्या मामा को पकड़ने के लिए दो हजार सेनिक व पुलिस भेजी थी परन्तु टंट्या मामा को पकड़ नहीं पाई। फिर टंट्या मामा को पकड़ने के लिए पांच हजार का ईनाम रखा गया, तभी समाज के गद्दारों ने एक सभा कर रहे टंट्या मामा की खबर अंग्रेजी सरकार को दी गई और सरकार ने पकड़ लिया और इन्दौर जेल फांसी दे दी गई व पातालकोट के झरने के पास मृत शरीर को फेंक दिया। इस प्रकार टंट्या भील देश की आजादी के लिए 4 दिसंबर 1889 शहादत हुए थे।

         कॉलेज केम्पस मंत्री अजय भाबोर ने बताया कि, प्रतिदिन उत्कृष्ट छात्रावास थांदला में विद्यार्थियों के साथ सुबह उठकर दशहरा मैदान में सुर्य नमस्कार व व्यायाम करते हैं जिसमें बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। उक्त आयोजन में भुरु भाबोर, पंकज निनामा, विनय मावी, अरविंद पारगी, राहुल डामोर, शैलेश चरपोटा, अनिल डामोर, दिपेश भुरिया, जगदीश भाबोर, अजमेर कटारा, अंकित सिंगाड़िया, प्रविंण भुरिया, विकेश कटारा, दिपक कटारा, प्रमोद निनामा, संदीप मुणिया आदि उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |