Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जनजातीय गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
27, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

        ग्राम परवलिया से शुरू हुई क्रांतिवीर टंट्या मामा भील जनजातीय गौरव यात्रा दोपहर करीब एक बजे काकनवानी पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। जिन्होंने जन यात्रा जनजातीय गौरव यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत पश्चात यह यात्रा मदरानी, मेघनगर की ओर आगे बढ़ गई।

नहीं हुआ योजना बद्ध कार्यक्रम

         इस जनजाति गौरव यात्रा के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग बस स्टैंड पर करीब 1 घंटे से अधिक देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन यह यात्रा सीधे मुख्य रोड से बाजार में नहीं आते हुए थाने से लिमड़ी रोड काकनवानी के मंडी रोड से सीधे बाजार में चली गई। जहां से मदरानी रोड बस स्टैंड पर पहुंची जहां सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस यात्रा को बाजार से घूम के आते हुए देख कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि, हम स्वागत के लिए बस स्टैंड के मुख्य चौराहे पर खड़े हैं और यह यात्रा बाजार में घूमते हुए आ रही हैं।

नाराजगी के बीच हुआ स्वागत

        जनजातीय गौरव यात्रा में आगे-आगे पुलिस वाहन उसके पीछे गौरव यात्रा का रथ एवं रथ के पीछे मोटरसाइकिल पर प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर के साथ में सैकड़ों कार्यकर्ता अपने-अपने वाहन लेकर चल रहे थे। काकनवानी बस स्टैंड पर खड़े समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |