Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

सवा सौ वर्ष पुराने जैन मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, 26 को प्राणप्रतिष्ठा
21, Nov 2022 3 years ago

image

तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु सर्वसमाज की बैठक सम्पन्न

माही की गूंज, खवासा।

        1 सौ 25 वर्ष से अधिक पुराना प्राचीन जैन मंदिर खवासा का जीर्णोद्धार कर मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। जिनालय की 26 नवम्बर को भव्य प्राणप्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। उक्त भव्य आयोजन 22नवम्बर से 26 नवम्बर तक आहूत होगा।

        आयोजन को अंतिम रूप देने एवं सफल बनाने हेतु श्वेताम्बर जैन संघ ने स्थानीय सर्वधर्मजनों को आमंत्रित कर रविवार की रात्रि में एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में समस्त समाज के व्यक्ति, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण शामिल हुए।

        बैठक में जैन समाज के वरिष्ठ कांतिलाल वागरेचा ने बताया कि, जैन समाज के इस नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा के भव्य महोत्सव कार्यक्रम पूज्य संत श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज के दिव्य  आशीर्वाद एवं प्रेरणा से होने जा रहा है। श्री वागरेचा ने 22 नवम्बर से 26 नवम्बर तक  प्राणप्रतिष्ठा के होने वाले भव्य आयोजन की रूप रेखा को बताया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी धर्म प्रेमी एवं समाजजनों का सहयोग आवश्यक है कहा।

        कमल कुमार चोपड़ा ने बताया कि, मंदिर करिब 125 वर्ष पुराना है और जैन परंपरानुसार 100 वर्ष के बाद मंदिर तीर्थ बन जाता है, इसलिए खवासा के लिए सौभाग्य की बात है कि, इस तीर्थ स्थल की प्राणप्रतिष्ठा  का आयोजन आचार्य संत भगवान की पावन सानिध्य में होने जा रहा है। इस मंदिर का निर्माण वागरेचा परिवार के पूर्वोजो द्वारा ही किया गया था और जीर्णोद्धार भी इसी परिवार के वंशज द्वारा किया जा रहा है। 

        कार्यक्रम को भव्यता के साथ सफल बनाने हेतु रखी गई उक्त बैठक में डॉक्टर मुकेश पाटीदार, प्रेमसिंह चौधरी, मुकेश हांडीकुंडी, कैलाश कहार, शांतिलाल  व्यास, शैतान भाई लोहार, नंदलाल मेंण, रमेश बारिया, ग्राम के पटेल हीरालाल पाटीदार, मनीष चौहान, बलराम बैरागी, कमलेश सर, कमलेश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी आदिं ने कहा कि, खवासा का इतिहास हमेशा से ही सर्वधर्म व समभाव का रहा है और पूर्व में भी कई धार्मिक आयोजन सभी ने मिलजुल कर ही पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न किए है और यह आयोजन भी खवासा की गरिमानुसार भव्य रूप में आयोजित होगा तथा सभी समाज के नागरिक व्यवस्थाओ में सहयोग तन-मन से करेंगे। उक्त बैठक में बड़ी संख्या में जैन समाज के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं समस्त समाजजन के व्यक्ति उपस्थित थे।

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |