Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

मोबाईल से भटकता विद्यार्थी जीवन...?
18, Nov 2022 1 year ago

image

आखिर ये कैसा इश्क जो सारी सामाजिक सभ्यता को कर रहा तार-तार

माही की गूंज, खवासा।

               मोबाइल आज के समय में एक आवश्यक एवं उपयोगी साधन बन गया है, लेकिन इसका सही उपयोग करे तो अपने हाथों में ही दुनिया को मुट्ठी में व्यक्ति कर सकता है। यानी कि मोबाइल में हर क्षेत्र की काम की चीजें व्यक्ति गूगल के माध्यम से सर्च कर सारे अनुभव व ज्ञान की चीजें अर्जित कर सकता है।

               वहीं दूसरी ओर यह मोबाइल सुविधा जितने काम का है उतना ही दुष्परिणाम भी लाता है। अगर इसका गलत साइडो पर जाकर या किसी गलत कार्य के लिए इसका उपयोग किया जाता है तो यह मोबाइल सबसे बड़ा घातक भी साबित होता है, इसके कई दुष्परिणाम सामने देखे भी जा चुके हैं। 

               खासकर कम उम्र में बच्चों को मोबाइल देना दुष्परिणाम का संकेत माना जाता था परंतु कोरोना काल ने उन परिवार को भी बच्चों को स्कूली शिक्षा के दौरान मोबाइल नहीं देने के लिए संकल्पित थे, उन्हें भी ऑनलाइन शिक्षा पद्धति के साथ बच्चों को मोबाइल लाकर देने पर मजबूर होना पड़ा। जिसके कई घातक परिणाम एक के बाद एक दिखाई देकर मोबाइल से विद्यार्थी जीवन भटकता जा रहा है। और मोबाइल का दुरुपयोग कर अपनी कम उम्र या किशोरावस्था में आते-आते ही छात्र-छात्रा पढ़ाई के नाम पर दोस्ती करते  है और फिर मोबाइल के माध्यम से बातें कर-कर के व सोशल मीडिया पर चैटिंग करने के साथ कुछ समय में ही इसे प्यार का रूप देकर, ऐसे विद्यार्थी सारी मर्यादा लांग अपने भविष्य को भी बर्बादी की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

               ऐसे कुछ उदाहरण खवासा व क्षेत्र  में हाल ही में हुए कुछ वाक्यो को ही  देखे तो चिन्तन का विषय है। एक 12 वीं की छात्रा जिसकी दोस्ती उसके ही समाज के ही लड़के से होती है और इस दोस्ती को प्यार का नाम दे दिया। तथा जिस दिन लड़की की मम्मी जो कि एक शिक्षक है व भाई घर पर नहीं होकर कहीं यात्रा पर गए थे कि, रात्रि में अपने स्कूली दोस्त को मोबाइल पर घर बुलाया। देर रात्रि में मोहल्ले से बाहर का लड़का घर में अकेली लड़की होने पर घर के अंदर लड़के को जाते देख रात्रि में मोहल्ले के किसी व्यक्ति के देखने पर मोहल्ले के सभी व्यक्तियों को उठाया और बाहर से दरवाजा बन्द कर दिया। कूशंका होने पर लड़की के परिवार के साथ पुलिस को भी सूचना दी उसके बाद परिवार एवं पुलिस के आने के बाद बाहर से दरवाजा खोला तो अकेली लड़की के साथ गांव का ही समाज का लड़का बाहर निकला और दो दिन चौकी में रख गोलमोल मामले को दर्ज कर मामले को रफा-दफा किया। वही लड़की की मां उर्फ शिक्षिका अपनी लड़की को यहां से ले जाकर अन्य गांव में शिफ्ट कर दिया। 

दो सगी नाबालिक बहने, शादी-शुदा दो युवकों के प्रेम जाल में फसी

               इसी कड़ी में खवासा शासकीय स्कूल की दो छात्रा जो की सगी बहनें होकर बड़ी बहन 12 वीं पास है जिसके 18 वर्ष होने में कुछ माह घट रहे हैं तो वहीं दूसरी बहन 10 वीं की छात्रा आयु करीब 14 वर्ष दोनों बहने स्थानीय दो युवक जो की वाहन चालक होकर शादीशुदा है। बड़ी बहन, एक लड़की के पिता से संपर्क में रही तो छोटी बहन दो लड़कों के पिता से संपर्क में रही। इन दोनों की दोस्ती का मेल-मिलाप किसी भी स्थिति में मेल नहीं खाता, परंतु मोबाइल से संपर्क में आने के साथ दोनों लड़कियां भी अपने प्रेम में ऐसी पागल हुई कि दोनों प्रेमी के साथ मिलने के लिए घर से झूठ बोलकर निकलती और साथ में समय बिताकर मोबाइल से खींचे हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते जो चर्चा का विषय रहा है। वही बड़ी लड़की व एक पुत्री का पिता दीपावली पूर्व घर से अपने प्रेम को परवान चढ़ाने हेतु भाग निकले। लड़की परिवार ने नाबालिक लड़की को भगा ले जाने व पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर गुजरात से दोनों को पकड़ पुलिस चौकी पर लेकर आए। वही लड़की के परिवार ने लड़की से दो दिन तक थाने पर बिठाई रखने के बाद धारा 376 का भी मामला दर्ज हुआ।

               इसी तरह एक स्कूली छात्रा की दोस्ती, परवलिया से खवासा अपने मामा के यहां आकर मोबाइल का काम करता था जिससे संपर्क में आकर दोनों ने भाग कर शादी कर ली। वही लड़की के पिता परिवार ने लड़की को जीते जी मृत मान उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया। ऐसी अनेकों घटना विद्यार्थी अपने कम उम्र में गलत कदम उठा कर अपने भविष्य को बर्बाद करने में लगे हैं।

लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाला अय्याशी झोलाछाप का पुत्र निकला दस नंबरी

                उपरोक्त घटित घटनाओं को देख-देखकर खवासा क्षेत्र के भामल में मंगलवार को जो भी कुछ देखने व सुनने को मिला जो हमारे समाज को कलंकित करने वाला ही कृत्य कहा जा सकता है।

                फर्जी झोलाछाप डॉक्टर गौतम राय जिसने कुछ दिन पहले ही अपने क्लीनिक पर आए जिला स्वास्थ्य अधिकारी को कार्रवाई से बचने के लिए मोटी रकम देकर रवाना करने का मामला सुर्खियों में आया था। गौतम रॉय भामल में कुछ वर्षों से आकर रह रहा है। वहीं फर्जी रूप से ग्राम पंचायत में अपना निवासी नामांतरण करवाकर यहां का मूल निवासी बन लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। बताया जाता है कि, उक्त गौतम राय बांग्लादेशी है जो फर्जी इलाज के साथ ग्राम की माता-बहनों पर बुरी नजर रखता है। उक्त फर्जी झोलाछाप के बारे में बताने वाले बताते हैं कि, क्षेत्र के एक मंदिर पर पूजा करने वाला पुजारी की पत्नी से अपने नयन मिलाएं और महिला को अपने झांसे में लेने का प्रयास भी किया था, परंतु डॉक्टर अपने अनैतिक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, तो बढ़ते समय के साथ अपने पुत्र सुमन उर्फ तरुण को 12 वीं करवाने के साथ उसे भी किसी तरह से छोटी-बड़ी फर्जी डिग्री लेकर झोलाछाप डॉक्टर बनाने की जुगत में लगा था।  वही बेटे ने “बाप नंबरी तो बेटा दस नंबरी“ की कहावत को चरितार्थ करने में लगा था और गांव की ही एक सभ्य परिवार की लड़की स्कूली छात्रा को अपने मोहजाल में ऐसा फसाया कि, मंगलवार को सारी मर्यादा भंग कर दी। फर्जी डॉक्टर के पुत्र सुमन के जाल में फंसी छात्रा मंगलवार को सुमन के कहने पर उसके घर पहुंच गई और वहीं रहने की बात करने लगी। लेकिन अय्यास व फर्जी झोलाछाप डॉक्टर गौतम राय यह भली-भांति जानता था कि, अगर सार्वजनिक रूप से उसके ही नक्शे कदम पर चलने वाले शराबी पुत्र सुमन का साथ दिया तो स्थानीय लोग उसे भी गांव निकाला दे देंगे। नतीजन षड्यंत्रकारी गौतम ने षड्यंत्र के साथ लड़की को अपनाने से मना करता रहा। वही सुमन के झांसे में आई नाबालिक लड़की सुनियोजित तरीके से लड़के का साथ देकर लोगों की भीड़ के सामने कहती रही कि, मैं रहूंगी तो सुमन के साथ ही। और यह समाज को कलंकित करने वाला फिल्मी ड्रामा 4 से 5 घंटे तक चलता रहा। वहीं शाम पड़ते ही गौतम राय ने षड्यंत्र के साथ पुत्र को कुछ पैसा देकर व धोक देने पर आर्षीवाद देने के साथ रवाना कर दिया। जिसके बाद समाज की मर्यादाओ को खुले रूप से सड़क पर तार-तार करने वाले सुमन व अपना भविष्य खराब करने वाली लड़की शाम की  साढे 6 बजे बामनिया की ओर जाने वाली बस में बैठ चले गये और बामनीया से मेमो पकड़कर आगे रवाना हो गए।

                वहीं पीड़ित लड़की के माता-पिता अपनी कुलकक्षिणी लड़की के संबंध में चौकी में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाकर लिखित में आवेदन दे दिया कि, मुझे उस लड़की से कोई लेना-देना नहीं है और नहीं हम किसी प्रकार की कार्रवाई चाहते हैं।

जीते जी दी जा रही श्रद्धांजलि 

               उक्त कृत्य को देखकर हर कोई सहमा हुआ है और अपने-अपने लड़के-लड़की के भविष्य के लिए चिंतन करने में लग गए हैं कि, कहीं इस तरह की देखा-देखी और कोई ना कर ले। इसलिए दबी जुबान में कहा जा रहा है कि, अय्याशी एवं झोलाछाप डॉक्टर को यहां से रवाना कर देना चाहिए।

               वही लड़की के परिवार व इष्ट मित्रों के द्वारा लड़की के जीते जी उसे मृत मानकर सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।

झोलाछाप गोतम का पुत्र सुमन व प्रेमीका ने भरे चौराहे पर अपने प्रेमी होने का दावा कर सरे बाजार समाज को कंलकीत करने का किया कृत्य। 

घर से झुठ बोल-बोलकर नाबालिक स्कुली छात्रा अपने प्रेमी एक लडकी के पिता से मिलने जाती और इस तरह से फोटो सेशन कर सोशल मिडीया पर प्रेमी द्वारा वायरल किये जाते परन्तु लडकी के परिजन ने पुलिस में कोई शिकायत नही की जबकी भाग जाने के बाद धारा 376 का मामला दर्ज करवाया।

सुमन राय से प्रेम कर जाने वाली लडकी के परिजन व मित्रजन इस तरह से लडकी के जीते जी श्रद्धांजलि कर रहे अर्पित।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |