Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

वनेश्वर मारुति नंदन पर हुआ अन्नकूट भंडारे का आयोजन
05, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

        देवउठनी ग्यारस के उपलक्ष्य पर वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तलाब पर समिति द्वारा अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। महंत श्री मुकेश दास महाराज ने बताया, देवउठनी ग्यारस पर होने वाले अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में सर्वप्रथम हनुमान जी को चोला चढ़ाकर विशेष आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा 56 तरीके का भोग लगाया गया।

         मंदिर समिति के सदस्य राजेश जैन (रिंकूू भैया) जैकी जैन ने बताया कि, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस का इंतजाम किया गया है, जो साईं चौराहे मेघनगर एवं अगराल से आये तथा छायादार पंडाल में अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था रखी गई। मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने के लिए आसपास के गांव के ग्रामीण बड़े उत्साह से मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में शामिल हुए। भंडारे के पूर्व वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचंद्र पूरणमल जैन (पप्पू भैया), राजेश जैन, जैकी जैन एवं परिवार सहित हनुमान जी की आरती की जिसके पश्चात सीमा सुरेशचंद्र जैन द्वारा सर्वप्रथम कन्या पूजन कर भंडारे की शुरुआत की गई। मंदिर परिसर में पधारे ब्राह्मणों, संत-महात्माओं का जैन परिवार ने आदर सम्मान कर उन्हें अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करवाई। अन्नकूट प्रसादी का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |