Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, परिषद के कर्मचारीयों ने नगर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
03, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर।

        मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रंखला में मेघनगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाकर नगर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। नगर के रेलवे स्टेशन, भंडारी चौराहा, बस स्टैंड, साईं चौराहा आदि सभी जगह पर पहुंचकर अपने हाथों से झाड़ू लगाकर नगर की जनता को नगर में साफ-सफाई रखने एवं डस्टबिन में कचरा डालने का संदेश दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि, कचरा गीला हो या सुखा हो वह डस्टबिन में ही डालें और नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें। उक्त कार्यक्रम में मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, पार्षद भूपेश भानपुरीया, मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, राकेश जैन, नगर परिषद कर्मचारी रावत, प्रवीण ठाकुर, गुड्डा बसोड आदि सफाई कर्मचारियों ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |