Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

एमडीएच स्कूल में पूरे सत्र बच्चों को नही मिल रहे कॉमर्स के शिक्षक, बच्चो की शिक्षा हो रही प्रभावित
Report By: गौरव भंडारी 23, Sep 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया। 

         नाम बड़े और दर्शन खोटे, सेवा के नाम पर शिक्षा के क्षेत्र में उतरी एमडीएच स्कूल कही के कही अपना मुख्य भाव छोड़ चुकी है। आये दिन स्कूल से जुड़े विवाद सामने आते है। सेवा के नाम पर मनमानी फीस वसूलने वाली संस्था में शिक्षको की कमी के चलते बच्चों का भविष्य अधर में है। यहां स्कूल में कक्षा 11 वी और 12 वी में पढ़ने वाले कॉमर्स संकाय के स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए संस्था के पास शिक्षक नही है। 

         पेटलावद निवासी मनीष गांधी ने बताया कि, स्कूल में मेरे बच्चे पढ़ रहे है जहां कॉमर्स विषय की पढ़ाई कर रहे है। लेकिन सत्र की शुरुआत से स्कूल में कॉमर्स संकाय के शिक्षको की कमी है जिससे पढ़ाई नही हो पा रही है। संस्था द्वारा विगत 15 दिनों से बच्चों को कोमर्स के शिक्षक द्वारा पढ़ाया नही जा रहा। शिकायत के बाद प्राचार्य ने सोमवार को शिक्षको की व्यवस्था की बात कही थी लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नही हुई है। वही दूसरी और स्कूल प्रशासन द्वारा फीस के लिए बार-बार दबाव बनाया जाता है। लेकिन शिक्षको की व्यवस्था के नाम पर संस्था द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाये जा रहे है। 

         कोमर्स विषय पढ़ रहे है बच्चों के परिजनों का कहना है कि, 11वी और 12वी के बच्चों के लिए ये समय आगे की शिक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है। ऐसे में समय पर शिक्षा नही मिलने के कारण बच्चों की तैयारियों पर फर्क पड़ सकता है। मामले संस्था के प्राचार्य प्रवीण आत्रे से इस सम्बध में जानकारी के लिए संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन अटेंड नही किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |