Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मोटरसाइकिल से पीछा कर दो भाइयों को लूटा
Report By: गौरव भंडारी 28, Jun 2020 6 years ago

image

मामले में अब तक नही हुई एफआईआर, पुलिस कर रही जाँच 

माही की गूंज, बामनिया

     बामनिया-रामपुरिया रोड़ पर मारुति नन्दन गोशाला के सामने 24 जून की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच बामनिया निवासी मनीष चाणोदिया और नवीन चाणोदिया के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया । लूट का शिकार हुए सगे भाईयो ने मामले की जानकारी 24 जून को ही बामनिया चौकी पर दे दी, लेकिन अब तक पुलिस ने मामले में कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं किया न ही किसी लुटेरे तक पहुँच पाई हैं।

     लूट का शिकार हुए मनीष चाणोदिया ने बताया कि, 24 जून को रात में अपने भाई के साथ पेटलावद से सामान खरीदकर अपने दोपहिया वाहन से लौट रहे थे कि ग्राम रामपुरिया में गोशाला के सामने, पीछे से दोपहिया वाहन पर आए दो लुटेरों ने पहले तो बाइक को लात मारी ओर फिर बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने जिसके हाथ मे प्लास्टिक की बाल्टी थी उससे मेरे भाई को मारा, जिससे मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी रुक गई, दोपहिया वाहन पर मौजूद दो लोगो ने मेरे ओर मेरे भाई के साथ मारपीट कर हमारे पास से दुकान का सामान, टार्च, रेनकोट ओर स्टेशनरी का सामान सहित 18 हज़ार रुपये का मोबाइल,  कुल 25 हजार का माल लूट कर फरार हो गए। लूट के शिकार हुए मनीष चाणोदिया ने बताया कि, घटना के तुरंत बाद बामनिया चौकी पर आवेदन के साथ घटना की पूरी जानकारी दी गई ।

    मामले में चौकी प्रभारी मोहनसिंह सोलंकी का कहना है कि, मामले की जांच कर लूटपाट करने वालो की खोजबिन की जा रही है। घटना के 4 दिन बाद भी मामले में अपराध पंजीबद्ध नही करने के सवाल पर चौकी प्रभारी कोई जवाब नही दे पाए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |