Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एबीवीपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
16, Sep 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत जिला झाबुआ ईकाई अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आज शा.महाविद्यालय थांदला की विभिन्न समस्याओं व अनियमित्ताओ के सुधारों हेतु  आवेदन-पत्र दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने कई बार शासकिय महाविद्यालय की समस्याओं को ध्यान में रखकर छात्रों की मांगों को लेकर आवेदन पत्र दिए है। परन्तु  दो वर्ष बाद भी  छात्र-छात्राओं की मांगों को अनसुना कर ध्यान नही दिया जा रहा है।

        ज्ञापन में बताया कि, विद्यार्थियों की मांगों को पुरा कराने के लिए सम्बंधित विभाग को जानकारी पहुंचाकर आदेशित करें। बालिका शौचालय की मरम्मत व साफ सफाई, महाविद्यालय में पंखे लाईट की व्यवस्था, सफेद बोर्ड सभी कक्षाओं में लगाएं जाएं, बुक स्टेशनरी का वितरण करें। छात्रवृत्ति का भुगतान तत्काल किया जाए। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएं।

        उपरोक्त समस्याओं पर कार्य नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थियों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। एबीवीपी ने कहा है कि, छात्रों की मांगे पुरी नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन रहेगी। ज्ञापन देने बड़ी संख्या महाविद्यालय के छात्र छात्राएं रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे। जिसमे तबस्सुम शेख, पपिता डामोर, भूमिका बारिया, प्रफुल्ल धामनिया, कैलाश भाबोर, शिवा सिगाडीया, रितिक गेहलोत, अविनाश अमलियार, सुरेश भुरिया, विकाश भूरिया उपस्थित हुए। कालेज केम्पस अध्यक्ष ने ज्ञापन का वाचन किया।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |