Friday, 06 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

इंजीनियर्स डे पर सब इंजीनियर साहब रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
15, Sep 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।

         आज 15 सितंबर की तारीख को देश हर वर्ष इंजीनियर्स डे के रूप में मनाता है। इस दिवस का आयोजन भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया के योगदान को सम्मान देने के लिए किया जाता है। ऐसे में आज लोकायुक्त इंदौर की टीम ने राणापुर जनपद में एक सब इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जहां आज एक ओर देश मे इंजीनियर्स का सम्मान किया जा रहा है वही आज राणापुर के सब इंजीनियर साहब ने रिश्वत लेकर न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया बल्कि इंजीनियर बिरादरी में खुद के नाम का एक कलंक लगा दिया।

         हम बात कर रहे है राणापुर जनपद के सब इंजीनियर देवेंद्र सिंह ठाकुर की, जिन्होंने पंचायत में निर्माण कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत कुंदनपुर कांकरादरा के सचिव कल्याणसिंह पिता दलसिंह मच्छार से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत सचिव ने लोकायुक्त से की थी। गुरुवार दोपहर जनपद पंचायत राणापुर कार्यालय में सब इंजीनियर देवेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सब इंजीनियर साहब लोकायुक्त टीम गिरफ्तार कर राणापुर थाने पर ले गई जहां आगे की कार्रवाई की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |