Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

अपने आप को पूरी तरह से स्वस्थ बताने वाला रामचंद्र पत्नी के साथ बाइक से आया बाजार और हो गई मौत
29, Aug 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, खवासा।

        7 लड़की व एक लड़के का पिता करीब 40 वर्षीय रामचंद्र पिता कालू जाति सिंगाड निवासी टोली फलिया मकोडिया अपनी पत्नी के साथ खवासा बाजार में बाइक से आया और खवासा में ही उसकी मौत हो गई। रामचंद्र को घर पर मामूली सीने में दर्द होने लगा जिस पर रामचंद्र की पत्नी ने कहा खवासा में डॉक्टर को बता आते हैं और बाजार का काम भी करते आएंगे। रामचंद्र अपनी पत्नी व छोटे बच्चे को लेकर बाइक से खवासा आया और रामचंद्र ने बाजार का अपना घरेलु काम निपटाया। वह बैंक में भी अपना कुछ काम करने हेतु गए थे लेकिन रामचन्द्र पत्नी की बात को अनादर कर अपने आपको पूर्ण स्वस्थ बताकर डॉक्टर से इलाज कराने से मना करता रहा। वहीं करीब शाम साढे 4 बजे स्थानी जैन धर्मशाला के समीप बाइक से रामचंद्र पहुंचा और बाइक को साइड में खड़ी कर पत्नी व बच्चे को धर्मशाला के ओटले पर बिठा दिया और खुद 4-5 राउंड टहला। जिसके बाद ओटले पर आकर जैसे ही पत्नी के पास बैठा और रामचंद्र बेहोश हो गया। जिसके बाद पत्नी के रोने व जोर-जोर से आवाज लगाने पर मोहल्ले वासी इकट्ठा हुए और रामचंद्र की पत्नी के द्वारा ग्राम के सरपंच एवं अन्य लोगों के मोबाइल नंबर देने पर मोहल्ले वासियों ने फोन पर सूचना दी। स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर को बुलाकर चेकअप कराया लेकिन तब तक रामचंद्र के सांसे बंद हो चुकी थी, झोलाछाप डॉक्टर ने मृत हो जाना बताया। रामचंद्र की पत्नी रो-रोकर मोहल्ले वासियों को कहती रही कि, सुबह से इनको दर्द हो रहा था तो खवासा में डॉक्टर को बताने का मैंने कहा पर एक बात नहीं सुनी और कहता रहा मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं मामूली दर्द है वह बंद हो जाएगा। ग्रामीणों के आने के बाद रामचंद्र को मकोडिया ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |