Sunday, 06 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

पूरे लॉकडाउन में पहली बार मिली मजदूरी पर गन्दी राजनीति लगा रही ग्रहण
Report By: गौरव भंडारी 27, Jun 2020 6 years ago

image

भाजपा-कांग्रेस के बीच झुलेगी आगे की मजदूरी

माही की गूंज, बामनिया

    यहाँ बामनिया पंचायत के मजदूरों को कोविड-19 (कोरोना वायरस) के चलते देश भर में लगे लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरो को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना के माध्यम से कार्य दिए जा रहे है, लेकिन बामनिया पंचायत में पूरे लॉकडाउन के लगभग 90 दिनों में एक भी दिन रोजगार नही दिया गया, जिसकी लगातार शिकायतें की जा रही, ऐसे में वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बामनिया के काजलिया फलिये में फारेस्ट विभाग द्वारा मनरेगा में तालाब का कार्य शुरू किया जहां पंचायत के लगभग 100 मजदूर कार्य कर रहे हैं लेकिन स्थानीय नेताओ की गंदी राजनीति के चलते उक्त कार्य को कांग्रेस-भाजपा कर शिकायत की जा रही है, जिससे कार्य करवा रहे मेट ओर उपयंत्री पर कार्य को रोकने का दबाव ऊपर से अधिकारियों द्वारा डाला जा रहा है। विभाग का कहना है कि, कार्य मजदूरों से करा कर रोजगार दिया जा रहा हैं, यदि कोई मजदूर छूट गया है तो कार्य करने के लिए आ सकता है, शिकायतकर्ता को यदि किसी से आपत्ति है तो उसका भी  निराकरण करके आगे का कार्य करेंगे । 

मजदूरों को बाटे मास्क 

    कार्य कर रहे मजदूरों को विधायक प्रतिनिधि मन्ना हामड और  कांग्रेस नेता कयूम शेख़ द्वारा मास्क का वितरण किया गया ओर कार्य के दौरान शासकीय नियमो का पालन कर कार्य करने को कहा गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |