Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

समावेश संस्था के माध्यम से हुआ शैक्षिक संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित
31, Jul 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।

        समावेश, ब्लाक शिक्षा केंद्र एवं यूनिसेफ के सांझा  प्रयास से चल रहे शैक्षिणक नेतृत्व एवं सहायक पर्यवेक्षण कार्यक्रम के अंतगर्त समावेश द्वारा राणापुर में ब्लाक स्तर पर एक दिवसीय "शैक्षिक संवाद सम्मान समारोह" कार्यक्रम जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित किया। 

        ब्लाक कोआर्डीनेटर अशोक मेहन्दिया ने बताया कि, कोविड-19 के अंतर्गत बच्चों की लर्निंग गेप को पुरा करने के उद्देश्य से मई व जून माह में 133 स्कूलो मे समर कैंप का संचालन वॉलिंटियर्स एवं अतिथि शिक्षकों के जरिए किया गया। उनके सराहनिय कार्य के लिए संस्था द्वारा प्रमाण पत्र और टी-शर्ट प्रोत्साहन के रूप देकर सम्मान किया गया। साथ ही जनशिक्षक, बीएसी, सक्रिय शिक्षकों को सम्मान करने के उदेश्य से शैक्षिक संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजन में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ओपी बनडे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीएस मुजालदा, विशेष अतिथि दिलिप ढाक, खंण्ड अकादमिक रजनिकांत नाहर, संजय शुक्ला, देवास से शाकिर पठान थे। बीएसी, सीएसी, सक्रिय शिक्षक, अतिथि शिक्षक व वॉलिटीयर्स् एवं समावेश स्टाफ सहित 85 व्यक्तियों ने भागीदारी की।

        कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पुजन एवं वन्दना से  किया व जितेन्द्र जैन द्वारा संचालन किया गया। शाकिर पठान व जितेन्द्र मालविया द्वारा संस्था का परीचय एवं कार्यक्रम के बारे मे बताया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |