Friday, 12 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

न बिजली न पानी 45 डिग्री में बिना पंखे और पानी के काम करने पर मजबूर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका
Report By: गौरव भंडारी 21, May 2022 4 years ago

image

चार आंगनवाडियो में बिजली मीटर तक नही, सात उप आंगनबाड़ी किराये से संचालित

माही की गूंज, बामनिया। 

        स्वास्थ्य सेवाओं और नो निहालो को प्रारंभिक शिक्षा के साथ मातृत्व समय से निकलने वाली माताओं के लिए शासन ने आंगनवाड़ी के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही रही है, लेकिन सुविधाओं के आभाव में आगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं को भी कार्य करने में परेशानी का सामना किया। यहां टंकी मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए नियमित होने वाले टीकाकरण के दौरान बड़ी समस्या सामने आने के बाद जब नगर की सारी आगनवाड़ियो की स्थिती देखी गई, तो विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। 

बिना बिजली-पानी 45 डिग्री तापमान में कार्य करने पर मजबूर 

        बात करे नगर की तो पूरी पंचायत में कुल 4 आगनवाड़ी ओैर 7 उप आंगनवाडी है। जिसमे से केवल 4 आगनवाड़ी भवन टंकी मोहल्ला, गवली मोहल्ला, काजलिया ओैर चित्तौड़ी फलिये में भवन बने हुए है। बाकी 7 उप आंगनवाडी किराए के भवन में संचालित या यूं कहें आगनवाडी सहायिका के घर से ही संचालित हो रहे है। जो चार आंगनवाडी भवन बने हुए है उन चारों में बिजली की व्यवस्था के लिए लाइन भी डाली हुई है लेकिन न तो आंगनवाडियों में बिजली के सामान पंखे, बल्ब आदि लगे हुए है, न ही विभाग ने यहां मीटर कनेक्शन लिया हुआ है जिससे यहां काम करने वाली कार्यकर्ता और सहायिका को इस भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान में कार्य करना पड़ रहा है। टीकाकरण सहित अन्य जानकारी व लाभ के लिए आने वाली महिलाओं और बच्चों को भी इस गर्मी में बैठना पड़ता है।

        आगनवाड़ियो में पीने के पानी के लिए कोई व्यवस्था नही है। इन भवनों पर टंकी और पाईपलाईन बिछा दी गई, लेकिन उसमे पानी कैसे पहुचे इसकी कोई व्यवस्था नही है। कई जगह पर होल खोदे गए, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में उनको भी नही चलाया जा सकता। जिससे यहां कार्यकर्ता, कर्मचारियों और छोटे बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आगनवाडियो पर लगी पाइपलाईन ओैर टंकी सरकारी योजनाओं का मुह चिढ़ाती दिख रही है। 

        परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया से इस विषय मे चर्चा की तो, उनको आगनवाड़ी में बिजली कनेक्शन होने की कोई जानकारी नही है या यूं कहें कि, उनके हिसाब से आगनवाडियो में बिजली कनेक्शन हैं। साफ है मेडम अपने कार्य की इतिश्री ऑफिस के केबिन में बैठ कर करती है और जमीनी हकीकत से कोसो दूर है। इधर मुख्यमंत्री मैदान में रहने वाले अधिकारियो के साथ काम करने की बात कर रहे, वही दूसरी और अधिकारी मुख्यालय पर बैठकर कागजी खानापूर्ति कर रहे है।






माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |