Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कुंवरसिंह सोलंकी सहायक यन्त्री का सम्मान कर दी विदाई
01, May 2022 4 years ago

image

अच्छे व्यवहार के चलते उपभोक्ताओं ने नही की शिकायतें, विभाग ने की तारीफ

माही की गूंज, बामनिया।

        मध्य प्रदेश विद्युत मंडल में कार्यरत कुंवरसिंह सोलंकी सहायक यन्त्री के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को बामनिया में विदाई समारोह रखा गया।  कुंवरसिंह सोलंकी मूल रूप से इंदौर के निवासी हैं। वहीं उन्होंने 1991 में फर्स्ट जॉइनिंग खंडवा में की थी। लगभग 32 वर्ष विद्युत मंडल कंपनी में अपनी सेवाएं दी और 3 वर्ष से ज्यादा समय से बामनिया में सहायक यंत्री के पद पर सेवा दी। अपने कार्यकाल में उन्होंने सहज व्यवहार से अपनी एक अलग ही पहचान लोगों के दिलों में बना ली।  सोलंकी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कभी कोई समस्या नहीं आने दी। विगत तीन वर्षों में बामनिया क्षेत्र से बिजली उपभोक्ताओं की बेहत ही कम शिकायते हुई जिसका श्रेय विभाग अधिकारियो ने सोलंकी के कार्य और व्यवहार को देते हुए तारीफ की। 

        कनिष्ठ यंत्री खवासा मुकेश परमार ने सोलंकी के साथ बिताए हुए पलों को साझा करते हुए कहा कि, मुझे जब भी दिशा निर्देश की जरूरत होती थी मैं सबसे पहले इन्हीं को फोन कर बात करता हूं और भले ही यह सेवानिवृत्त हो चुके हैं पर मुझे अभी भी उनसे बहुत कुछ सीखना बाकी है। 

        सुखदेव मंडलोई कार्यपालन यंत्री झाबुआ ने भी सोलंकी के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि, बिजली विभाग के कर्मचारी परिवार को ज्यादा समय दे पाते इसलिए सोलंकी अब आगे का अपना पूरा समय परिवार से साथ बिताए। विदाई समारोह में सोलंकी के परिवार जनों के साथ विभाग के सुखदेव मंडलोई कार्यपालन यंत्री झाबुआ, कमलेश श्रीवास्तव बाबूजी (स्टेनो) झाबुआ, वीरेंद्र सोलंकी सहायक यंत्री रायपुरिया, जितेंद्र वाघेला सहायक यंत्री पेटलावद, मुकेश परमार कनिष्ठ यंत्री खवासा, मोहनिया कनिष्ठ यंत्री सारंगी, सराधना कनिष्ठ यंत्री पारा, हेमंत कनिष्ठ यंत्री झकनावद, बामनिया स्टॉफ़, जितेंद्र पाटीदार, सरदार सिंह सोलंकी, गमिर देवदा, दशरथ पाटीदार, भूरा डामर, केलाश पाटीदार, सद्दाम मंसूरी, कालू सिंह चौहान, काली प्रसाद छबीले, विशाल जोशी, हर्षवर्धन राठौर, विनोद प्रजापत, नंदलाल गामड़, रामेश्वर निनामा, पिंटू डाबी, नरेंद्र भगोरा, सरवन भाभर, राजेश प्रजापत, कालू डामर, गोविंद सिंह डामर, बद्री माल, दिनेश मुनिया, मांगीलाल खधेड़ा, मदन गरवाल, गोपाल डामर, कैलाश मालवीय, समस्त आउटसोर्स कर्मचारी सभी को आयोजन में शाल, श्रीफल, पौधा एवं स्मृति चिन्ह उपहार द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर के कई बिजली उपभोक्ता और पत्रकारगणों ने उपस्थित हो कर सहायक यंत्री सोलंकी को विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |