Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

भव्य चल समारोह के साथ मनाया भगवान हनुमान का जन्मोत्सव
16, Apr 2022 4 years ago

image

दर्शन के लिए सुबह से लगी रही भक्तों की कतार, महाप्रसादी और भंडारे का हुआ आयोजन, प्रशासन रहा मुस्तेद

माही की गूंज, बामनिया।

        भगवान हनुमान का जन्मोत्सव ग्राम में धूमधाम से मनाया गया। ग्राम के पेटलावद रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुबह 6 बजे महाआरती के साथ महा प्रसादी में साबूदाने की खिचड़ी और नुकदी का वितरण किया गया। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और अल सुबह 5 बजे मंदिर पर भक्तों की कतार लगाना शुरू हो गई थी। सुबह 9 से खेड़ापति मन्दिर से भगवान राम और हनुमान की झांकी के साथ बेंडबाज़ों और ढोल के साथ चल समारोह पूरे ग्राम में निकाला गया। जो हनुमान मन्दिर से शुरु होकर मस्जिद मोहल्ला, नारेला रोड, रतलाम रोड होते हुए पेटलावद रोड से पुनः मन्दिर पहुँचा, जहा दोपहर की महाआरती और प्रसादी का वितरण किया गया। चल समारोह व हनुमान भक्तों का ग्राम में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। 

पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन 

        नगर के समीप ग्राम रामपुरिया में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार भंडारे का आयोजन किया गया। यहाँ मन्दिर की विशेष साज सज्जा के साथ भगवान को आकर्षक चोला चढ़ाया गया। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे रामपुरिया, बामनिया, अमरगढ़, चापानेर, रतनाली सहित आसपास के सैकड़ो भक्तों में महाप्रसादी का लाभ लिया।

प्रशासन रहा मुस्तेद 

        खरगोन में रामनवमी पर हुई घटना को लेकर प्रदेश में किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद है। ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के लिए सुबह से ग्राम के कई मुख्य मार्गो पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। चल समारोह के दौरान पेटलावद एसडीओपी सोनु डावर, तहसीलदार जगदीश वर्मा, पेटलावद थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, चौकी प्रभारी नरेश ननामा सहित पुलिस बल और प्रशासन की और पटवारी, कोटवार आदि उपस्थित रहे और चल समारोह समाप्त होने तक उपस्थित रहे व शांति प्रिय ढंग से कार्यक्रम संपन्न करवाया।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |