Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नवनियुक्त चौकी प्रभारी के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक
12, Apr 2022 4 years ago

image

अपराधों को रोकने के लिए पुलिस सहयोग से लगेंगे मुख्य चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे

परमानेंट नहीं पर त्योहारों के दौरान अवैध शराब के अड्डे व मांस की दुकान भी हो बंद की बात आई सामने

माही की गूंज, खवासा।

आगामी अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, हनुमान जयंती, ईद उल फितर, परशुराम जयंती आदि त्योहारों को देखते हुए आज शाम खवासा चौकी पर शांति समिति की बैठक खवासा के नवनियुक्त चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने ग्राम के पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों को बुलाकर शांति समिति की बैठक रखी गई।

 जिसमें चौकी प्रभारी ने सभी उपस्थित व्यक्तियों का परिचय लिया। साथ ही श्री बघेल ने अपना परिचय देते हुए बताया वे धार निवासी होकर 2016 बेच में नियुक्त होकर प्रथम नियुक्ति बेतूल में हुई, जहां करीब साढे 3 वर्ष सेवा देकर जून 2020 में झाबुआ से पेटलावद थाने पर नियुक्ति हुई।

    पेटलावद में नवंबर तक पदस्थ रहने के बाद दिसंबर 2020 में सारंगी चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ रहकर आम लोगों से जुड़ उनकी समस्या से रूबरू होकर मार्च 2022 तक अपनी सेवा दी। अब  खवासा चौकी में पदस्थ किया गया है, मैं यहां पर भी अपनी कर्म निष्ठा के साथ पुलिस की सेवा दूंगा कहां।

    ततपश्चात नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने क्षेत्र की समस्याओं को जाना और समझा। साथ ही आगामी त्यौहार पर क्षेत्र की वस्तु स्थिति जान शांति मय माहौल में सभी धार्मिक आयोजनों को संपन्न करना है कहा एवं सभी त्योहार संबंधी आयोजनों की रूपरेखा को अंकित किया। 

   साथ ही चौकी प्रभारी ने पुलिस सहयोग से ग्राम में अपराध को रोकने के लिए मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। वहीं सुरक्षा समिति को सक्रिय होकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। 

त्योहारों पर बंद हो अवैध शराब व मांस की दुकाने

     शांति समिति की उक्त बैठक में विशेष रुप से महावीर जयंती, हनुमान जयंती आदि त्योहारों पर खवासा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब की दुकानें व अड्डों के साथ मांस की दुकाने पुलिस को बंद करवाना चाहिए की बात सामने आई।

    जिस पर चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने पहले तो कहा गांव वाले लिखकर सामूहिक रूप से दे दे तो त्यौहार पर अवैध शराब दुकानें बंद करवा देंगे। 

    जिस पर पुलिस को उपस्थित ग्रामवासियों ने कहा  कहां-कहां अवैध शराब की दुकानें सुचारू रूप से संचालित हो रही है आपको पता नहीं हो या स्थाई रूप से इन अवैध शराब के अड्डों को बंद करवाने की बात पुलिस करती है, तो पूरे ग्राम के लोग एकमत से लिखित में आवेदन पुलिस को देने के लिए तैयार है।

     जिसके बाद नवनियुक्त चौकी प्रभारी अपनी बात से हरकत में आ गए और ग्रामवासी की भावनाओं को समझते हुए आश्वस्त किया कि, त्योहार के दौरान कोई उत्पात न हो के मद्दे नजर त्योहारों पर अवैध शराब के अड्डे बंद करवाए जाएंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |