Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

लापरवाही: आउटसोर्स बिजली कर्मचारी की मौत
06, Mar 2022 4 years ago

image

ग्रिड पर शव को लेकर खड़े । रो-रो कर परिवार का बुरा हाल

माही की गूंज, खवासा

   एमपीईबी खवासा सेक्टर में आउटसोर्स कर्मचारी की मौत बिजली लाइन में कार्य करते समय हो गई। बताया जा रहा है कि, खवासा एमपीईबी के अंतर्गत रन्नी  फिटर में मेंटेनेंस हेतु 9 से 1 बजे तक का परमिट लिया गया था । रन्नी फिटर में आने वाले ग्राम मकोडिया में आउटसोर्स कर्मचारी मनु पिता जीवा जाति सिंगार निवासी नरसिंगपाड़ा को  कार्य करने हेतु बिजली मेंटेनेंस के लिए मोके  पर भेजा गया था। परंतु 1 बजे के पूर्व ही लापरवाही के चलते किसी ने बिजली सप्लाई चालू कर दी और उक्त लापरवाही के चलते आउटसोर्स कर्मचारी मन्नू सिंगार की विद्युत पोल पर कार्य करते समय बिजली का झटका लगा और धड़ाम से नीचे जमीन पर गिरा ओर साथी कर्मचारी भी हरकत में आ गए, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देकर पेटलावद हॉस्पिटल में उपचार हेतु साथी कर्मचारी द्वारा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मन्नू की मौत की सूचना मिलते ही बिजली ऑफिस से सभी कर्मचारी लापता हो गए समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार शव को विद्युत ग्रिड पर ले जाकर खड़े है । परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार का कहना था कि, जब तक घटना किसकी गलती से हुई है पता नहीं चलता तब तक शव को यही रखेंगे।
   वही मामले को लेकर जे.ई मुकेश परमार से जानकारी ली तो बताया कि, मैं झाबुआ में हूं मुझे डेढ़ बजे जानकारी मिली है किसकी कहा गलती हुई जांच के बाद ही पत्ता चलेगा।
बिजली आफिस से लापता कर्मचारी


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |