Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

9 फ़रवरी से शुरू होगा बीपीएल (बामनिया प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट
Report By: गौरव भंडारी 07, Feb 2022 4 years ago

image

विजेता-उपविजेता सहित प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर होगी इनामों की बौछार

माही की गूंज, बामनिया।

        खेल से जुड़े सभी खेल प्रेमियों के लिए बहुत ही अद्धभुत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बामनिया में होने जा रहा है। जिसका आगाज 9 फरवरी को सुबह 10 बजे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड पर होगा। इस टूर्नामेंट की विशेषता ये है कि, ये आईपीएल की तर्ज पर होगा जिसमें थांदला, पेटलावद, रायपुरिया, करवड़, बामनिया, सारंगी आदि गांवों के 120 आमंत्रित खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी, जो कि 8 टीमो में विभाजित रहेंगे। यह टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट स्पीड इलेवन, भंडारी इलेवन व रॉयल ग्रुप के तत्वाधान में होगा।

        उक्त टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमो और खिलाड़ियों पर ईनामी की बौछार होगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपए और विजेता ट्राफी स्वर्गीय नरोत्तमसिह परिहार (रिटायर्ड डिप्टी रेंजर) की स्मृति में दी जाएगी। साथ ही द्वितीय पुरुस्कार 31 हजार रुपए स्वर्गीय दीन मोहम्मद शेख की स्मृति में, तृतीय पुरुस्कार 21 हज़ार रुपए स्वर्गीय रामसिंहजी मखोड (अध्यापक) की स्मृति में, चतुर्थ पुरुस्कार 11 हज़ार रुपए स्वर्गीय दातारसिंह सिसोदिया की स्मृति में दिया जाएगा। समस्त लीग मैच की मेन ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफियां स्थानीय खिलाड़ी स्वर्गीय राधेश्याम मालवीय की स्मृति में रॉयल ग्रुप बामनिया की और से दी जाएगी। इसके अलावा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को, मेंन ऑफ दी सीरीज़ एवं सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की ट्रॉफियां जयंतप्रसाद राठौड़ (रिटायर्ड अध्यापक) की और से दी जाएगी। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि संजय रावत थाना प्रभारी पेटलावद, गौतम गेहलोत (समाज सेवी) पेटलावद, राजेश सोनी (जिलाध्यक्ष जिला पत्रकार संघ झाबुआ अध्यक्ष) सहित नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहेंगे। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार ग्राम में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन हो रहा है जिसका खेल प्रेमी और खिलाड़ी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |