Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

खबर के बाद जागी पंचायत
Report By: गौरव भंडारी 05, Feb 2022 4 years ago

image

बिना अनुमति निस्तार तालाब से पानी और मोरम लेने वाले ठेकेदार को थमाया नोटिस

पंचनामा बनने के बाद राजस्व विभाग की ओर से नही हुई कोई कार्रवाई

माही की गूंज, बामनिया। 

        आईटीआई परिसर बामनिया में करोड़ो की लागत से बन रहे नवीन कॉलेज भवन निर्माण में लगे ठेकेदार द्वारा आईटीआई के ठीक पीछे बने निस्तार तालाब से बिना अनुमति अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है, साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से बिना अनुमति मोटर पम्प से सीधे पानी लिया जा रहा था। दोनों ही कार्यो की जानकारी न तो ठेकेदार द्वारा स्थानीय ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग को दी गई और मनमाने ठंग से कार्य किया जा रहा है। मामला गूंज के संज्ञान में आने के बाद प्रमुखता से मामले को उठाया था, जिसके बाद ग्राम पंचायत की नींद खुली और अवैध रूप से बिना अनुमति के तालाब से मोरम और पानी लेने वाले ठेकेदार को ग्राम पंचायत ने नोटिस थमा कर नियमानुसार राशि ग्राम पंचायत में जमा करने को कहा गया है। हालांकि शिकायत और खबर के बाद भी ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में काम जारी रखते हुए भवन के बेसमेंट का भराव कर उस पर सीमेंट कॉन्क्रीट कर दिया गया।

इन धाराओं में दिया नोटिस

        आईटीआई परिसर में कार्य कर रहे ठेकेदार को ग्राम पंचायत ने पंचायत अधिनियम की धारा 9(ख), धारा-15 एवं धारा 23(ख) के अनुसार नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत प्रधान का कहना है कि, अगर ठेकेदार नियमानुसार राशि जमा नही करता और अनुमति से कार्य नही करता है तो प्रकरण बनाकर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

राजस्व विभाग की कार्रवाई का अब भी इंतज़ार

        गूंज द्वारा मामला उठाने के बाद एसडीएम शिशिर गेमावत और तहसीलदार जगदीश वर्मा ने हल्का पटवारी को भेज कर पंचनामा बनवाया था, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी राजस्व विभाग की और से कोई कार्रवाई नही हुई है। वही ठेकेदार का इंजीनियर संदीप गारी ठेकेदार के प्रभावी होने और अधिकारीयो के नाम से गुमराह कर कार्य कर रहा है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |