Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

माही की गूंज ट्रॉफी का हुआ भव्य शुभारंभ
29, Jan 2022 4 years ago

image


माही की गूंज खवासा

    शा.बा.हाई स्कूल ग्राऊड पर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पेटलावद क्षेत्र के समाजसेवी गौतम गेहलोत, सामाजिक कार्यों के लिए जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षक भरत  चौधरी उपस्थित थे,  टूर्नामेंट का शुभारंभ सरस्वती माता की फोटो पर हार चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    अपने पत्रकारिता दायित्व के साथ-साथ समाज में विभिन्न प्रतिभाओं को विकास और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उचित मंच प्रदान करना माही की गूंज का प्रमुख उद्देश्य है, जिसके चलते अल्प समय में ही माही की गूंज ने अपनी पहचान व्यापक रूप से बना ली है। वर्तमान डिजिटल युग में बच्चे अपना बचपन मोबाइल में ही व्यतीत कर रहे हैं वह मैदान से दूर होते जा रहे हैं माही की गूंज का प्रयास है कि, बचपन पुनः मैदान में लौटे और बहुमुखी प्रतिभाएं समाज के सामने आए, उक्त विचार माही की गूंज ट्रॉफी के शुभारंभ पर समाजसेवी गौतम गेहलोत ने व्यक्त किए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों के लिए जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षक भरत चौधरी, अंडर-19 के जयेश चौधरी, माही की गूंज के प्रधान संपादक संजय भटेवरा, राकेश गहलोत सहित अन्य उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत आयोजक फेमस क्रिकेट क्लब के संजय व्यास, विजेंद्र सिंह राठौर, सम्राट चौधरी आदि ने किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

    प्रतियोगिता के पहले दिन के मैच में खवासा की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर दूसरे राउंड के लिए जगह बनाई।

    संजय व्यास ने बताया कि, शनिवार से मुख्य मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें कई प्रमुख टीमें शामिल होगी।






माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |