Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

शासन की योजनाओं का नहीं मिल रहा पैसा, ग्रामीणों ने कर्ज लेकर बनाए पशु शेड
Report By: नारायण पालरा 01, Jan 2022 4 years ago

image

जिमेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, जिला कलेक्टर से बंधी ग्रामीणों की आस

माही की गूंज, भामल। 

        शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो सरकार द्वारा किया जाता है तो साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने का भी ढिंढोरा पीटा जाता है। लेकिन जब कार्य पूर्ण होने के बाद भी अगर ग्रामीणों को योजना का पैसा न मिले तो इसे आप क्या कहेंगे...? 

        कुछ ऐसे ही मामले थांदला जनपद की ग्राम पंचायत रनी में सामने आए है। जहां कलालिया खाली फलिए में 2 पशु शेड का निर्माण होना था जहां ग्रामीणों ने पशु शेड तो बना दिए लेकिन उनका भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया है।

         ग्रामीणों ने बताया कि, हमने कर्ज लेकर पशु शेड का निर्माण किया है लेकिन उसका भुगतान हमे अभी तक नही मिला। जिम्मेदारों को भी अवगत कराने के बाद भी हमारी ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया। हम ग्राम पंचायत से लेकर थांदला जनपद के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन फिर भी हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। हमने जिनसे कर्ज लिया है वह हमें परेशान करने से भी नहीं चूक रहे हैं। अगर ऐसे ही शासन की योजना को धरातल पर लाभ देना था ओर समय पर पैसा भी नही देना था तो हमे गुमराह क्यो किया। हमें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। हमने ग्राम पंचायत के सचिव से लेकर इंजीनियर तक को भी अवगत करवाया लेकिन बस वहां भी हमे आश्वासन दिया गया कि, आपका पैसा बहुत जल्दी मिल जाएगा लेकिम पैसा मिला ही नही।

          ग्रामीण तोलिया पिता हवजी जाती कटारा, बाबू पिता राद्दु जाती मालीवाड़ा दोनों को पशु शेड का निर्माण किया है लेकिन अभी तक इनको भुगतान ही नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि, हमें जॉब कार्ड के माध्यम दोनो को 8 हजार ही मिल पाए जबकि सरकार की तरफ से हमको पशु शेड एक लाख दो हजार का भुगतान होना है, लेकिन अभी तक हम दोनो हितग्रहियों को आठ हजार ही मनरेगा से मिला है। उसके बाद से नो माह हो गए लेकिन बाकी का भुकतान ही नही हुआ है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |