Friday, 28 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

धर्मांतरण के मामले में छह लोगों पर हुई एफआईआर
05, Dec 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर। 
        राणापुर थाना अंतर्गत ग्राम पाडलवा में रविवार को अवेध रूप से भोले-भाले आदिवासी परिवार को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मोगा वसुनिया की शिकायत पर पुलिस ने कुल 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है तथा मामले की जांच की जा रही है, जिसमे आरोपियों  में कुछ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
        जानकारी अनुसार ग्राम पाडलवा तहसील राणापुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध मोगा पिता हुकमा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम पाडलवा में आरोपी रमेश पिता मगन वसुनिया, कमतु पति रमेश वसुनिया, श्यामा पति आदिया वसुनिया, सामु पति झीतरा वसुनिया, रामा पति दीवान डामोर व अदिया वसुनिया युवादरा द्वारा स्थापित स्थानीय चर्च में प्रति रविवार को धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि, आरोपियों ने मुझे एवं मेरे साथियों को रविवार के दिन अपने बनाए हुए चर्च में बुलाया जहां हम पर पानी का छिड़काव किया गया तथा हमें कहां गया कि, अगर तुम इसाई धर्म अपना लेते हो तो हर महीने तुम लोगों को एक हजार रुपए व एक मोटर साइकिल मिलेगी तथा पढ़ाई व स्वास्थ सुविधा आदि का लाभ मिलेगा। शिकायतकर्ता के अनुसार कार्य धर्मांतरण का होने से उसने तत्काल राणापुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसे पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 10(2), 3 व 5 में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |