Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

गुजरात सप्लाय होने जा रही थी अवैध शराब, ट्रक व आरोपी के घर मे चारे में छिपा रखी अवैध शारब पुलिस ने की जप्त
Report By: अनुज अरोड़ा 01, Jun 2020 6 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर 

   रविवार रात्रि को कल्याणपुरा के चौकी प्रभारी एमएल लक्सरी को मुखबिर से सूचना मिली कि, ग्राम ढाकनीतलाई में अवैध शराब की खेप ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीई 0872 भरा रही है, गुजरात जाने के लिए।  तुरंत इसकी सूचना राणापुर थाना प्रभारी को दी। झाबुआ से एसडीओपी ईडला मोरे पूरी टीम के साथ ग्राम ढाकनीतलाई पहुंचकर रंगे हाथ ट्रक में शराब भरते हुए जप्त की। पुलिस ने  ट्रक के साथ 158 पेटी अवैध शराब जप्त की जिसमें 100 पेटी घर में एक गैरेज में चारे में छुपाकर रखी थी, वहीं 58 पेटी ट्रक में भर चुके थे। जप्त हुई शराब माउंटेन ड्यू  6000 नाम की बियर जो 1806 बल्क लीटर इसकी कीमत 3 लाख 22 हज़ार 320 रूपए बताई जा रही है, ट्रक के साथ शराब जप्त कर राणापुर थाने में लाई गई, वहीं आरोपी दिनेश पिता धूलसिंह वसुनिया निवासी ढाकनीतलाई परआबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज किया गया, गाड़ी मालिक व चालक पर मामला दर्ज करने की बात की जा रही है, लेकिन मामला दर्ज नही किया गया।  

   एसडीओपी इडला मोरे ने बतया शराब ढाकनीतलाई गांव में गाड़ी में भरा रही है की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मोके पर पहुंची , ट्रक में से 58 पेटी व  दिनेश वसुनिया के घर के पीछे चारे में छिपा रखी 100 पेटी कुल 158 पेटी अवैध शराब जप्त की गई है। इसमें मुख्य आरोपी दिनेश वसुनिया व सहयोगी सभी आरोपी फरार है। आरोपी पहले भी शराब का कारोबार करता था, जिसके प्रकरण भी पूर्व में दर्ज है।  


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |