Thursday, 02 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

एक माह बिताने को आया, जांच दल अब तक नही दे सका अपना प्रतिवेदन
03, Sep 2021 4 years ago

image

मामलाः बामनिया पंचायत के दो वर्ष पहले फूटे तालाब का 
माही की गूंज, बामनिया। 
      ग्राम पंचायत बामनिया में दो वर्ष पूर्व मनरेगा अंतर्गत बने 10 लाख की लागत के तालाब के दो वर्ष पहले फूटने के बाद से अभी तक घटिया निर्माण करने वालो पर कोई कार्रवाई नही हुई, न ही तालाब का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा दौबारा करवाया गया। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई और समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी मनोज भारस्कर के नेतृत्व में जांच दल 9 अगस्त को आया था, लेकिन जांच दल ने मौके पर केवल जांच के लिए आने का पंचनामा बनाया। मनोज भारस्कर का कहना था कि, रिकॉर्ड देख कर प्रतिवेदन तैयार करेंगे। लेकिन जांच दल के लगभग एक माह के करीब होने आया लेकिन जांच दल ने अब तक अपनी और से प्रतिवेदन नही दिया है। 
      मनरेगा परियोजना अधिकारी मनोज भारस्कर का कहना है कि, हमने तालाब निर्माण की पूरी फाइल, एमबी, बिल वाउचर और रिकॉर्ड लाने को कहा था, लेकिन अब तक रिकॉर्ड नही उपलब्ध नही करवाया गया, जिसके कारण प्रतिवेदन नही बन पाया है। जल्द प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। हालांकि अधिकारी मौखिक रूप से भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की पुष्टि कर चुके है। 
भाजपा जिला मंत्री से जुड़ा मामला, रफा-दफा करने की कोशिश 
      ग्राम पंचायत बामनिया की सरपंच रामकन्या मखोड वर्तमान में जिला भाजपा मंत्री हैं। जिसके चलते मामले में राजनीतिक दबाव बनाकर दबाने की जानकारी भी मिल रही है। बताया जा रहा है, अधिकारी दबाव के चलते प्रतिवेदन बनाकर नही दे रहे है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |