Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

रोटरी क्लब अपना ने असहाय परिवारों में बांटी राखी की मुस्कान...
21, Aug 2021 5 years ago

image

सेवा भारती की स्वदेशी राखियां रोटरी क्लब अपना ने खरीदी
माही की गूंज, मेघनगर।
      राखी की चमक, उत्सव की धूम, भाई-बहनों के बीच का स्नेह, रक्षा का बंधन उसी उत्सव को रक्षाबंधन कहते है। मेघनगर नगर के असहाय परिवारों में भी भाइयों की कलाई कोरोना काल की मार में सुनी न रहे इसका ध्यान रखते हुए रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने राखी के त्यौहार पर असहाय 200 से अधिक परिवार को एक माह तक का खाद्य सामग्री, मिठाई व राखी का वितरण गांव-गांव, फलिए, मोहल्ले में जाकर किया। रोटरी क्लब अपना नगर व अंचल में त्यौहार व सद्भावना पर्यावरण के प्रति व अध्यात्म एवं स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति भी नियंत कुछ न कुछ गतिविधियां संचालित कर रहा है।रोटरी क्लब के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया, संस्थापक भारत मिस्त्री, रो. सुमित जैन, रो. जयंत सिंघल, रो. मांगीलाल नायक आदि उक्त सामग्री वितरित करने असहाय परिवारों के बीच पहुंचे, तो ग्रमीणों की खुशी का तो कोई ठिकाना ना रहा। ग्रामीणों ने भावुक होकर रोटरी क्लब अपना की उक्त पहल की सराहना की। नगर के शीतला माता क्षेत्र, बिजासन माता क्षेत्र, तेजाजी मंदिर फलिया, कालका माता फलिया, रम्भापुर ग्रामीण घोसलीया, गुजरपाड़ा आदि स्थानों पर जाकर सामग्री वितरित की गई। कश्मीर वसुनिया, कृष्णा, बाबू, रसू, रमेश, काली, शिवा, गुड्डी, थान सिंह आदि बच्चों सहित सभी को प्रसन्न भाव से सामग्री देते हुए खुशी प्रकट कर रहे थे। असहाय परिवारों पर उक्त मुस्कान व राखी का त्यौहार सद्भावना से राखी त्योहार मनाने की रक्षाबंधन के पूर्व उक्त पहल किरण की सभी सराहाना कर रहे हैं। उक्त राखी वितरित में विशेष बात यह है कि, बड़ा घोश्लया स्थित सेवा भारती वनवासी सशक्तिकरण केंद्र पर स्वदेशी वस्तुओं से निर्मित ग्रामीण वनवासी बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर रखीयो को निर्मित कर बकायदा जिले के विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर विक्रय कर रहा है। रोटरी क्लब अपना द्वारा सशक्तिकरण केंद्र से राखी खरीद कर असहाय 200 परिवारों को नि:शुल्क वितरित की। सेवा भारती सशक्तिकरण केंद्र के संचालक व्यवस्थापक पीयूष साहू के अनुसार उक्त राखियां केंद्र के अंतर्गत रह रहे ग्रामीणों व वनवासी केंद्र में रह रहे बच्चों ने बनाई है। इस तरह उक्त राखी वितरण में 'स्वदेशी अपनाओ चाइना को दूर भगाओ' का संदेश भी देखने को मिला एवं आत्म निर्भर भारत में एक नया पायदान व 'वसुदेव कुटुंबकम' के भी दर्शन हुए।असहाय परिवारों के बीच रोटरी क्लब द्वारा उक्त खाद्य सामग्री मिठाई व राखी वितरण कार्यक्रम एक अनूठा सेवा संस्कार व आमजनों के बीच भी सुरक्षा सूत्र के साथ अपनेपन का संदेश दिया। इस अवसर पर विशेष रुप से कवि निसार पठान, पत्रकार भूपेंद्र बरमंडलिया, रोटरी क्लब अपना की टीम के साथ सामग्री वितरण के दौरान उपस्थित रहे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |