Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

आदियोगी शिव के रूप मे भगवान श्री पंचलिंगजी महादेव का हुआ मनमोहक श्रृंगार
17, Aug 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, राणापुर।
      नगर से 13 किलोमीटर की दुरी पर स्थित अतिप्राचीन चमत्कार श्री पंचलिंगजी महादेव मंदिर माँ नर्मदा धाम तीर्थक्षेत्र देवलफलिया पर मंदिर की श्री पंचलिंगजी शिवभक्त समिति राणापुर द्वारा चतुर्थ श्रावण सोमवार के पावन पर्व पर भगवान श्री पंचलिंगजी महादेव का आदियोगी शिव के रूप मे मनमोहक श्रृंगार किया गया। महादेव का अलौकिक आदियोगी रूप सभी भक्तो को अत्यंत प्रभावित कर रहा था, साथ ही भगवान श्री पंचलिंगजी महादेव ने अपने पंचमुखी प्रतिमा स्वरुप मे राजगद्दी पर विराजमान होकर प्रजाजनों को आशीर्वाद दिया। गर्भग्रह मे पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है जिन्हे भगवान श्री पंचलिंगजी महादेव कहा जाता है। समिति के सभी सदस्यों द्वारा सुबह से ही महादेव को सजाया गया श्रृंगार दोपहर को 2 बजे सम्पूर्ण हुआ फिर भगवान महादेव ने अपने श्रृंगारीत आदियोगी रूप मे और महाराजा श्री पंचमुखी प्रतिमा स्वरुप मे भक्तो को दर्शन दिया। श्रृंगार के बाद शाम को भगवान श्री पंचलिंगजी महादेव की ढ़ोल डमरू और झांझ की मधुर ध्वनि पर महाआरती की गई, महाआरती के पश्चात चंद्रशेखर आजाद नगर के शिवभक्तो द्वारा प्रति सोमवार अनुसार महादेव को फरियाली खिचड़ी की महाप्रसादी का भोग लगा कर प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन मे राणापुर, पारा, झाबुआ, आजाद नगर, अलीराजपुर, अंधरवाड़, रूपखेड़ा आदि एवं मंदिर के आस-पास के समस्त ग्रामीण क्षेत्रो के अनेक शिवभक्तो ने लाभ लिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |