Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एक ही वॉमिटिंग ने श्री पुरुषोत्तम प्रजापत के हरे प्राण, पत्रकारिता के साथ राजनितिक व सहकारिता क्षेत्र में क्षति
25, Jul 2021 5 years ago

image

शनिवार को नगर में कई मित्रो से की थी मुलाकात, आज वे कर रहे है शोक संवेदना 

माही की गूंज, झाबुआ/मेघनगर। 

    पुरुषोत्तम प्रजापत झाबुआ जिले का एक ऐसा नाम जिसने पत्रकारिता के साथ राजनितिक व सहकारिता क्षेत्र में अपनी सक्रियता व कार्य के साथ अपनी एक छाप छोड़ी। श्री प्रजापत ने भारतीय जीवन बिमा निगम में भी कार्य किया जहां भी एक आयाम कमाया।

     आपने यशवंत जी घोड़ावत व लक्ष्मीनारायण जी पाठक के समय में एक निष्पक्ष पत्रकारिता की, वही राजनीती के भीष्म पितामह कहे जाने वाले श्री पाठक को राजनितिक गुरु बनाकर भाजपा में अपनी एक पहचान बनाई। भाजपा में कई पदों पर रहकर संगठन के हितो के लिए कार्य किया। सहकारिता  क्षेत्र में भी कई पदों पर रहे, वर्त्तमान में संस्थापक स्व. श्री लक्ष्मीनारायण पाठक ने जिस सहकारिता बैंक झाबुआ की स्थापना की उक्त सहकारिता बैंक के अध्यक्ष थे। मेघनगर के साथ पुरे जिले में अपनी पहचान बनाने वाले पुरुषोत्तम प्रजापत, प्रतिदिन अनुसार आज सुबह अपनी दिनचर्या अनुसार उठे और सुबह का कार्य कर सुबह साढ़े 7 बजे के करीब दूध पिया, जिसके बाद अचानक से उनका स्वास्थ्य ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से बिगड़ा और एक वॉमिटिंग के साथ ही परिवार ने डॉक्टर को चेकअप के लिए तत्काल बुलवाया, डॉक्टर ने चेकअप करते ही हृदयघात से मौत हो जाना बताया।

    उक्त सुचना जैसे ही नगर के साथ जिले में लगी कि, पुरुषोत्तम प्रजापत के असमय इस तरह से चले जाना हर किसी को आश्चर्यचकित कर गया। मृत्यु की सुचना के साथ ही राजनितिक, सहकारिता व पत्रकारिता क्षेत्र में भी शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि, श्री प्रजापत कल शनिवार को बाजार में अपनी बाइक से निकले थे जिस समय कई मित्रो से मुलाकात की, इतना ही नहीं बाइक में कुछ खराबी हो जाने पर सुधरवाया भी, उन सभी ने भी आज यह बुरी खबर सुनते ही नगर में अपनी-अपनी मुलाकात के बारे में चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |