Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मुस्लिम समाज द्वारा कल मनाया जाएगा ईद का त्यौहार
Report By: गौरव भंड़ारी 24, May 2020 6 years ago

image

एसडीओपी और थाना प्रभारी ने किया बामनिया का दौरा, मुस्लिम सदर और काजी को दिए जरूरी निर्देश

माही की गूंज , बामनिया

एक माह के रमजान के बाद मुस्लिम समाज द्वारा मनाए जाने वाले ईद का त्यौहार कल मनाया जाएगा। कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर चल रहे लॉकडाउन व कोरोना की चैन तोड़ने के लिए  सामाजिक दुरी आवश्यक रूप से बनाए रखने के लिए कई बड़े त्यौहार परिवारों में सिमट कर रह गए और मुस्लिम समाज के इस बड़े त्यौहार पर भी कोरोना वायरस की काली छाया का प्रभाव रहेगा। मुस्लिम धर्मावली भी कोई बड़ा आयोजन या जुलूस नही निकाल सकेंगे, मस्जिद और ईदगाह तक पांच-पांच लोग सोशल डिस्टेंस और मास्क के साथ जा कर नमाज़ अदा कर सकेंगे । 


शासन के निर्देशों का पालन कर शांति और सोहार्द के साथ ही मनाई जायगी ईद  

पेटलावद एसडीओपी बबिता बामनिया और थाना प्रभारी संजय रावत रात के  8 बजे के लगभग चौकी पर पहुँचे ओर मुस्लिम समाज के सदर ओर नगर काजी को बुलाकर ईद का त्यौहार  घर पर ही रह कर शांति और सौहार्द के साथ मनाने की बात कही। मस्जिद और ईदगाह पर केवल 5-5 लोगो को जाने की अनुमति रहेगी। एसडीओपी बबिता बामनिया ने कहा कि,  कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हैं और हम सब को मिलकर कोरोना संक्रमण से लड़ना है, किसी प्रकार से कोई  माहौल नही बिगड़े इसका धयान हम सब को रखना है। थाना प्रभारी संजय रावत ने चौकी प्रभारी सोलंकी  को  सुबह से व्यवस्था बनाये रखने और शाम को 7 बजे बाद मेडिकल सहित सभी दुकाने बन्द करवाने के निर्देश दिए। वही काजी व सदर ने भी आश्वस्त  किया कि, पूरा मुस्लिम समाज कोरोना की जंग जितने में हर संभव सहयोग करेगा व ईद का त्यौहार शांति और सोहार्द के साथ ही शासन के निर्देशों के अनुसार ही मनाया जायगा।   


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |