Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कोरोना जागरूकता को लेकर तड़वी, पटेलो का हुआ सम्मेलन
28, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर
      आज नगर के कम्युनिटी हाल में मेघनगर जनपद के तड़वी और पटेलों के सम्मेलन का आयोजन हुआ। ग्रामीण अंचलों में कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रही अफवाहों और अंधविश्वासों को दूर करने के लिए विशेष रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मेघनगर एसडीएम आकाश सिंह के साथ जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह रावत और मेघनगर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो प्रधान भी उपस्थित थे। सम्मेलन मे अधिकारियो ने तड़वी, पटेलों और जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा। एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि, आप सभी अपने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के टीके को लेकर चल रही अफवाहो और अंधविश्वास से दूर करे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, हम सब भी वही टीका लगवा रहे हैं जो आप लोगों को लग रहा है। इसलिए आप ग्रामीणो से अनुरोध है कि, सभी भ्रांतियों से दूर रहें। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण को लेकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगो के प्रश्नों के जवाब भी दिए। 
      जनपद सीईओ श्री रावत और बीएमओ डॉ. शैलेक्षी वर्मा ने ग्रामीणों क्षेत्रो से आए सभी लोगो को अपने क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का पालन करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाने की समझास दी। ओर बताया कि, अगर किसी को सर्दी, बुखार के लक्षण हो तो सीधे अपनी जाँच करवाए और डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ को सूचना दे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |