Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

कोरोना मुक्त वार्ड के तहत वार्ड का निरीक्षण पहुंचे तहसीलदार व नगर परिषद सीएमओ
14, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर
     नगर परिषद मेघनगर में वार्ड क्रमांक 8 में हमारा वार्ड कोरोना मुफ्त वार्ड अभियान के तहत तहसीलदार हर्ष बरहानी और नगर परिषद सीएमओ विकास डाबर निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही वार्ड क्रमांक 8 के रहवासीयो से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चर्चा की। 
     तहसीलदार हर्ष बरहानी ने वार्डवासियों को बताया कि, बडते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें आप सभी का भी सहयोग बहुत आवश्यक है। कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो वह घबराए नहीं ऐसे व्यक्ति डॉक्टर की सलाह के द्वारा इलाज कराएं और घर पर ही रहे। साथ ही अपनी बारी आने पर वैक्सीन का टीका अवश्य लगाएं इससे आपकी सुरक्षा ही होगी। 
     नगर परिषद सीईओ विकास डावर ने वार्डवासियों से कहा, आप कोरोना होने पर घबराए नहीं डॉक्टर द्वारा परामर्श और चिकित्सक का उपयोग करें, डॉक्टर द्वारा दवाई की किट तक पहुंचती रहेगी और अगर कोई असुविधा हो रही हो तो आप हमें कॉल करें ताकि हम आपकी सुविधा के लिए प्रयास कर सके। हमारा वार्ड, हमारा परिवार, हमारा नगर, हमारा शहर, हमारा प्रदेश और हमारा देश कोरोना से जंग जरूर जीतेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |