Tuesday, 24 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा कोरोना मुक्त अभियान
Report By: भूपेंद्र जैन 13, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर 
     एसडीएम एलएन गर्ग ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा से चर्चा कर एक रूपरेखा तैयार कर विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र कोरोना मुक्त अभियान चलाया है। उक्त अभियान विकासखण्ड के ग्रामीण इलाकों में 2 सप्ताह पूर्व शुरू कर दिया गया है। जिसमे 230 लोगो के समूह बनाकर लगभग 115 गांव में सर्वे भी कराया जा रहा है। 2 सप्ताह में 35 हजार परिवारों के बीच में पहुंचकर सभी गांव में सर्वे किया गया, जिसमें लगभग 1 हजारे 5 सौ से अधिक लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी के लक्षण पाए गए, इन सभी लोगों तक दवाइयां पहुंचाई गई। उक्त सर्वे अभी भी जारी है। मेघनगर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में हर एक कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले घर पर जाकर दवाइयों की व्यवस्था करवाई गई है। कोरोना बीमारी के खात्मे के लिए एसडीएम श्री गर्ग निरन्तर प्रयासरत है एवं उनकी टीम भी इस कार्य में लगी हुई है।
     एसडीएम गर्ग से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि, बनाई गई प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य है, जिनमें ग्रामीण स्तर के सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं रोजगार सहायक के साथ सरकार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी को साथ में रखा गया है। प्रत्येक गांव में दो टीम सर्वे कर रही है पहली टीम सुबह सर्वे करती एवं दूसरी टीम शाम को सर्वे करती है। उसी के आधार पर हमें पता चलता है कि, किन्हें सर्दी, खांसी व जुकाम के लक्षण है इसी तरह उस व्यक्ति तक दवाई के पैकेट पहुंचा दिए जाते हैं। हमने और हमारी टीम में मोबाइल वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क में रहकर खुद भी पैदल चलकर ग्रामीण क्षेत्र में गए ओर लोगों को समझाया व दवाएं वितरित की। यह टीम गांव में हर जगह पैदल-पैदल जाकर के कच्ची-पक्की सड़कों पर घर-घर जाकर पीड़ित लोगों का सर्वे कर रही है। बीमार व्यक्ति को समझाया जा रहा है यदि कुछ भी तकलीफ होती है तो हमें मोबाइल पर संपर्क करें एवं घबराए नहीं दवाई की सेवा आपको निरंतर मिलती रहेगी और यह टीम हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक कई सामाजिक, धार्मिक संगठन कई उद्योगपति आदि के सहयोग से दवाई एकत्रित की गई। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |